फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Fraud of 2.5 crore Rupees from property dealer in the name of land

Almora: जमीन के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से ढाई करोड़ की धोखाधड़ी, दिल्ली-गाजियाबाद के चार लोगों पर केस दर्ज

Sun, 30 Oct 2022 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Oct 2022 07:58 PM IST
सार

सौदा गाजियाबाद इंदिरापुरम निवासी शिल्पा गुप्ता, वेस्ट पार्क शाहदरा दिल्ली निवासी अली अकबर, साउथ दिल्ली निवासी गजराज चौधरी और सचिन चौधरी के साथ लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये में हुआ है।

विज्ञापन
Almora News: Fraud of 2.5 crore Rupees from property dealer in the name of land
जमीन के नाम पर ठगी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के ऐना गांव में हल्द्वानी के एक प्रॉपर्टी डीलर से ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रापर्टी डीलर की तहरीर पर दिल्ली और गाजियाबाद के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हल्द्वानी के कठघरिया निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश रावत ने रानीखेत कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि ऐना गांव में 34 नाली जमीन का सौदा हुआ था।

विज्ञापन


Haridwar: संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकी की पत्नी की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल, 20 दिन से बेखबर थी खुफिया एजेंसी?
विज्ञापन


सौदा गाजियाबाद इंदिरापुरम निवासी शिल्पा गुप्ता, वेस्ट पार्क शाहदरा दिल्ली निवासी अली अकबर, साउथ दिल्ली निवासी गजराज चौधरी और सचिन चौधरी के साथ लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये में हुआ है। उन्होंने बताया कि जमीन खरीदने वालों ने उन्हें 18 चेक दिए थे। तीन चेकों से तीन करोड़ रुपये निकले। बाकी के चेक बाउंस हो गए। राजेश रावत ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने खरीदारों से बाकी की धनराशि देने का आग्रह किया तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार नहीं: तिवारी

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि डांडा कांडा हो या नानीसार सरकार पहाड़ की जमीनों को औने पौने दामों पर बेचकर यहां कब्जा किया जा रहा है। पहाड़ के प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का ही अब अधिकार नहीं रह गया है।


ऐना गांव में जमीन की खरीद मामले में धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद रानीखेत कोतवाली में केस दर्ज है। इस मामले की विवेचना चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- पीके रॉय, एसएसपी अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed