फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   almora : contractor killed, case filed on 13 friends

अल्मोड़ा : दोस्तों के साथ डोल आश्रम घूमने गए ठेकेदार का कत्ल, 13 दोस्तों पर केस

Tue, 28 Jan 2020 11:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 Jan 2020 11:59 AM IST
सार

  • गधेरे में अचेतावस्था में मिला, चाचा ने दी तहरीर

विज्ञापन
almora : contractor killed, case filed on 13 friends
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सितारगंज के सिडकुल क्षेत्र से अल्मोड़ा के डोल आश्रम घूमने पहुंचे युवकों में से एक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके साथियों का कहना है कि वह गधेरे में गिर गया, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सभी 13 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। मृतक सिडकुल में लेबर सप्लाई करता था।

विज्ञापन


पटवारी हेमचंद्र पलड़िया ने बताया कि रविवार को सितारगंज के 13 युवक जागेश्वर अल्मोड़ा निवासी राजेश भट्ट (36) पुत्र माधवनंद भट्ट के साथ लमगड़ा के डोल आश्रम घूमने आए। वहां से वापसी लौटते वक्त सभी लोग धारी के सरना मटियाल के जंगल में मीट और चावल बनाने के लिए ठहरे थे। सभी लोग शाम छह बजे तक जंगल में मौज-मस्ती करते रहे।
विज्ञापन


साथियों का कहना था कि पार्टी के बाद जब सभी लोग गाड़ी में पहुंचे तो राजेश कहीं दिखाई नहीं दिया। सभी ने उसकी खोजबीन शुरू करने के साथ आवाज देकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों के आने के बाद राजेश पास के गधेरे गिरा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के सभी 13 साथियों के खिलाफ तहरीर

ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल और अचेत हालत में राजेश का निकाला गया, जहां से उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया तो उसे डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया, लेकिन बेस अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

भतीजे की मौत की खबर लगते ही मृतक के चाचा एवं जागेश्वर मंदिर समिति के सदस्य भगवान चंद्र भट्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार को सरना राजस्व पुलिस को मृतक के सभी 13 साथियों के खिलाफ तहरीर सौंपी।

तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने दीपक सिंह, मंगली प्रसाद, ललित मोहन सुयाल, विजय सिंह, राजू कौड़ी, विशाल, दीपक लाल, रामगुप्ता, विक्रम रावत, राजेश सरकार, पूरन सिंह, आनंद सिंह और अजय कुमार के खिलाफ 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों के अलग-अलग बयान होने पर राजस्व पुलिस भी हत्या ही मान रही है। राजस्व पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान बरामद किया है। 

इकलौटे बेटे की मौत से पिता का हाल बुरा

तहसीलदार नितेश डांगर ने बताया कि राजेश भट्ट सितारगंज सिडकुल में ठेकेदारी करता था। रविवार को अपने साथियों के साथ घूमने के लिए आया था। सभी साथी उसी के अधीन काम करते हैं और सितारगंज और चोरगलिया निवासी हैं। राजस्व पुलिस सभी युवकों से पूछताछ कर रही है।

पटवारी पूरन चंद्र गुणवंत, हेमचंद्र पलड़िया, चंद्रनाथ गोस्वामी, रवि पांडे, प्रकाश सैनी, मोहम्मद शकील, हेमचंद्र जोशी की टीम पूछताछ में जुटी है। इकलौते बेटे राजेश भट्ट की मौत से पिता माधवानंद भट्ट का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि राजेश के सिर और पैर में चोट आई है। उसे मारकर फेंका गया है।

पत्नी की हालत भी बिगड़ी

पोस्टमार्टम हाउस में पिता माधवानंद भट्ट ने रुंधे गले से बताया कि उनका बेटा सुबह छह बजे घर से निकला था। उसके साथी दो कारों से सैर सपाटा करने के लिए निकले थे। देर रात पता चला कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। राजेश की चार साल की बेटी है। पत्नी की हालत भी बिगड़ गई है। उन्होंने बताया राजेश ने सितारगंज से सिसौना सैनिक कालोनी में मकान बनवाया था।

उन्होंने सैर सपाटा में साथ गए साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पिता का कहना था कि यदि पहाड़ी से गिरता तो उसके कपड़े पर खरोंच के निशान हो सकते थे लेकिन सिर्फ उसके सिर और पैर में चोट लगी है। मंगलपड़ाव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed