{"_id":"5df1cb118ebc3e87f846d37a","slug":"almora-becomes-first-district-of-uttarakhand-where-all-services-will-be-digital","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन: अल्मोड़ा प्रदेश का पहला जिला बना जहां सभी सेवाएं डिजिटल होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन: अल्मोड़ा प्रदेश का पहला जिला बना जहां सभी सेवाएं डिजिटल होंगी
Thu, 12 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:38 AM IST
सार
- बिजली, पानी, फोन, पालिका, स्वास्थ्य, गैस विभाग के बिलों का भुगतान डिजिटल माध्यम से होगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
भारत सरकार ने अल्मोड़ा को शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन के लिए चुना है। प्रदेश में यह एकमात्र जिला है, जहां अब सभी सेवाएं डिजिटल हो जाएंगी। इसमें बिजली, पानी, टेलीफोन, पालिका के बिल, गैस, स्वास्थ्य विभाग के बिल आदि का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
यही नहीं योजना में निजी संस्थान, स्कूल, कालेज आदि भी आएंगे जो डिजिटल माध्यम से सभी लेनदेन करेंगे। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इसके लिए सभी विभागों को पीओएस मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने बताया सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार जो भी जरूरत है उसे भेजने के लिए कहा गया है, ताकि वह सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
बताया कि इसके लिए सभी उपभोक्ताओं का बैंक खाता होना आवश्यक है। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को सभी लोगों के बैंक खाते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया कि योजना के क्रियान्वयन में शुरूआती चरण में विभागों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत एनएस भंडारी, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, लीड बैंक अधिकारी ललित सेमवाल आदि थे।