फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of not providing facilities in exchange for toll

Dehradun News: टोल के बदले सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप

Thu, 15 Jan 2026 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of not providing facilities in exchange for toll
- स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा- जिलाधिकारी से की जाएगी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर धर्मावाला में शुरू हुए टोल टैक्स वसूली पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि टोल के बदले वाहन चालकों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की बात कही है। ग्राम कुंजाग्रांट के पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ, स्थानीय निवासी धीरज कुमार, राहुल राठौर ने कहा कि देहरादून से लेकर कुल्हाल तक फोरलेन मार्ग पर न तो एंबुलेंस अभी दिखाई दे रही है और न ही क्रेन आदि की व्यवस्था है। टोल मैनेजर रजनीश कुमार ने बताया कि मार्ग पर नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जगह कम होने के कारण क्रेन व एंबुलेंस को कंपनी के कार्यालय पर पार्क कराया गया है, जो फोरलेन पर ही स्थित है। टोल प्लाजा के साइन बोर्ड पर दिए गए टोल फ्री नंबर 1033 पर कॉल करते ही सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed