{"_id":"669c29e6f4dd09a6bf08a07a","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-beautification-dehradun-news-c-5-1-drn1030-459819-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की कराई जाए जांच : गुनसोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की कराई जाए जांच : गुनसोला
विज्ञापन
Iकांग्रेसियों ने लगाया अनियमितताओं का आरोप, बोले - एक बारिश भी नहीं झेल पाए कार्यI
कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने माल रोड के सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। कहा कि सात करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराए गए, लेकिन मानसून की एक बारिश भी नहीं झेल पाए। उन्होंने कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की।
कुलड़ी में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि माल रोड में लगाए गए कोबल स्टोन बरसात में उखड़ गए हैं। नालियां सही तरीके से नहीं बनाई गई हैं। लेवल सही नहीं होने से बारिश में जलभराव हो रहा है। गलोगी के पास आए दिन पहाड़ गिर रहा है। ट्रीटमेंट का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। 15 सालों से सीवर योजना कार्य पूरा नहीं हुआ है। झड़ीपानी-कोल्हूखेत मार्ग पूरी क्षतिग्रस्त है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने आरोप लगाया कि लंढौर मार्ग, एलकेडी मार्ग, माल रोड की हालत खराब है। जीरो प्वाइंट से लेकर गांधी चौक तक टाइलें लगाने में लापरवाही हो रही है। इस दौरान केडी नौटियाल, राजीव अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, रोशन शाह आदि मौजूद रहे।