फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All buildings in Kent will look at Water Harvesting System

कैंट में सभी बिल्डिंगों पर लगेगा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Fri, 26 Jul 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
All buildings in Kent will look at Water Harvesting System
कैंट बोर्ड की बैठक लेते बोर्ड अध्यक्ष ।
गढ़ी कैंट क्षेत्र में सभी कार्यालयों, स्कूलों, बिल्डिंगों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेगा। इसके अलावा 8.76 लाख की लागत से चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगेगा। गाजियाबाद की एक कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छावनी परिषद बोर्ड बैठक हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में विधायक गणेश जोशी को सड़क और सुधार के आठ और विधायक हरबंश कपूर को चार स्थानों पर काम कराने की एनओसी दी गई। छावनी परिषद भी अपने बजट से तीस स्थानों पर मरम्मत का कार्य करेगी। साथ ही छावनी क्षेत्र में चार कर्नलों के लिए नई कार खरीदने को कमेटी गठित, 76.96 लाख की लागत से चार कूड़ा उठान वाहन खरीदने, कैंट क्षेत्र के चारों स्कूलों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें खरीदने के लिए टेंडर फाइनल आदि निर्णय भी बोर्ड बैठक में लिए गए। बैठक में सीईओ जाकिर हुसैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सौंधी, नामित सदस्य कर्नल अनिमेश कर्नल विरेंद्र, कर्नल योगेंद्र, सभासद कमलराज, जितेंद्र तनेजा, मेघा भट्ट, मीनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव भी हुए पास
- आगरा की कंपनी को 16.50 लाख में कूड़ा उठान का ठेका।
- कैंट के ट्रंचिंग ग्राउंड में 13.97 की लाख से होगा कूडे़ का निस्तारण।
- कैंट अस्पताल में डेंटिस्ट की नियुक्ति।
वार्ड में बढ़ गए 800 वोटर, सभासद ने जताई आपत्ति
देहरादून। बोर्ड बैठक में प्रेमनगर वार्ड एक के सभासद विनोद पंवार ने छावनी परिषद के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची पर सवाल उठाया। कहा कि लोकसभा चुनाव की सूची के मुकाबले उनके वार्ड में 800 वोटर बढ़ गए हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही केहरी गांव के सभासद ने उनके वार्ड से लगभग 100 वोटरों का नाम न होने का मुद्दा उठाया। इस मामले में बोर्ड अध्यक्ष ने कमेटी बनाने का निर्णय लिया। इसके अलावा विधायक गणेश जोशी ने बैठक का समय अचानक बढ़ाने पर आपत्ति जताई है। दरअसल, वह भी बैठक में शामिल होना चाहते थे। पहले बैठक 11 बजे आहूत की गई थी, लेकिन बाद में उसे ढाई बजे कर दिया गया। विधायक तय समय पर वहां पहुंचे, लेकिन जब बैठक के समय में बदलाव की उन्हें सूचना दी गई तो वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed