{"_id":"a4ddd1662b40d597d18bd2e8b71c4183","slug":"alert-for-rain-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Aug 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सुबह राजधानी देहरादून में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे जहां, एक तरफ मौसम सुहावना हो गया तो वहीं दोपहर बाद उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इस लिहाज से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में गुरुवार को देर रात मूसलाधार बारिश होने से भागीरथी, असी गंगा समेत तमाम नदियां उफान पर हैं। खतरे के चलते तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों ने पूरी रात जाग कर गुजारी।
विज्ञापन
भूस्खलन होने से मंडरा रहा खतरा
सिल्ट आने से मनेरी भाली स्टेज टू में विद्युत उत्पादन फिर से ठप हो गया। मोरी प्रखंड के ओसला एवं पवाणी गांव में भूस्खलन होने से बस्ती पर खतरा मंडरा रहा है।
उधर रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे एनएच बांसबाड़ा और नाला में बाधित हो गया है। इसके साथ ही गुरुवार की देर रात हुई बारिश से पातागंगा, पागलनाला और लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे भी बंद है।