फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alarm will bell if Animals enter the population Area at haldwani

वन्य जीव आबादी में घुसे तो बजेगा अलार्म, जानवरों को भगाने के लिए निकलेंगी 40 तरह की आवाजें  

Mon, 05 Aug 2019 10:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Alarm will bell if Animals enter the population Area at haldwani
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

किसानों की फसलों को जानवरों से बचाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग में अर्ली सिस्टम लगेगा। तराई पूर्वी वन प्रभाग ने 10 अर्ली अलार्म सिस्टम मंगाया है। इनमें से नौ रेंजों को दिए गए हैं।

विज्ञापन


एक सिस्टम को वन प्रभाग में रिजर्व रखा गया है। यह अलार्म पहले से अपग्रेड भी है। इसमें करीब 40 तरह की आवाजें हैं। जानवरों को भगाने के लिए सिस्टम का प्रयोग सफल होने पर प्रभाग की ओर से और मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन


तराई के जंगलों के आसपास खेती होती है। सिकुड़ते जंगल के कारण वन्यजीव आबादी की ओर आते हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष हो रहा है। जंगली जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे देखते हुए यह कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसर के सामने जानवर आने पर जलती है लाइट

अर्ली अलार्म सिस्टम में सेंसर लगा है। सेंसर के सामने जानवर आने पर लाइट जलने लगती है। इसके साथ ही इसमें से आवाजें निकलने लगती हैं। पहले जो सिस्टम आता था उसमें केवल एक तरह की आवाज होती थी जिससे जानवर इसके आदी हो जाते थे। 

जानवरों को आबादी की ओर रोकने के लिए अर्ली अलार्म सिस्टम मंगाया गया है। इसमें करीब 40 तरह की आवाजें हैं। सिस्टम को प्रयोग के तौर पर लगाया जा रहा है। प्रयोग सफल रहा तो और अलार्म मंगाए जाएंगे। लोगों को भी इसे खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
-नीतीश मणि त्रिपाठी, डीएफओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed