फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akshaya Tritiya 2023: auspicious time of worship and Shopping on Saturday

Akshaya Tritiya 2023: शनिवार को ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, इस समय कर सकते हैं खरीदारी

Fri, 21 Apr 2023 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

Akshaya Tritiya 2023 News: मूल्यवान चीजों की खरीदारी 22 से 23 अप्रैल की सुबह तक शुभ होगी। 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करना पुण्यकारी रहेगा।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023: auspicious time of worship and Shopping on Saturday
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 22 अप्रैल सुबह 07.49 बजे पर शुरू होगी और अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 07.47 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार 22 अप्रैल को मां लक्ष्मी, कलश और भगवान विष्णु की पूजा सुबह 7 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। मूल्यवान चीजों की खरीदारी भी 22 से 23 अप्रैल की सुबह तक शुभ होगी। 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करना पुण्यकारी रहेगा।

विज्ञापन


कपाट खुलने के मौके पर 13 क्विंटल फूलों से सजे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, देखें अद्भुत छटा

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी ने कहा कि अक्षय तृतीया पर किया गया कार्य अक्षय फल प्रदान करने वाला है। अक्षय तृतीया पर बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य संपन्न किया जा सकता है। पूजा शुभ मुहूर्त सुबह सुबह 7 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होंगे। धन की देवी माता लक्ष्मी की आराधना के विशेष दिन अक्षय तृतीया पर मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी और दान-धर्म के कार्यों को उत्तम होगा।

विशेषकर सोना खरीदना सबसे ज्यादा शुभ होगा।शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी रामभजन वन ने कहा कि अक्षय तृतीया पर सूर्योदय के समय शीतल जल से स्नान कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें सफेद फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed