फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ajay Bhateja was killed by his stepbrother over a property dispute; arrested

Dehradun News: संपत्ति के विवाद में साैतेले भाई ने दी थी अजय भटेजा की सुपारी, गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 03:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Ajay Bhateja was killed by his stepbrother over a property dispute; arrested
राजपुर क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व हुए चर्चित अजय भटेजा हत्याकांड में पुलिस ने सुपारी देने वाले सौतेले भाई अमित भटेजा को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के मास्टरमाइंड अमित पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने संपत्ति विवाद के चलते अपने सौतेले भाई अजय भटेजा की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 मई 2025 को जाखन स्थित कृष्णा विहार में अजय भटेजा की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के ममेरे भाई जतिन कुमार की तहरीर पर राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी और उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया ने अजय भटेजा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि हत्या अमित भटेजा के कहने पर की गई थी। उनसे पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को अमित भटेजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने वकील से मिलने के लिए देहरादून न्यायालय आ रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में अमित भटेजा ने कई राज उगले हैं। उसने बताया कि उसका सौतेला भाई अजय भटेजा देहरादून और मसूरी में कई संपत्तियों का मालिक था लेकिन पिता की संपत्ति में उसे हिस्सा नहीं दे रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने राजन उर्फ जैकी को हत्या के लिए तैयार किया। बदले में उसने जाखन स्थित संपत्ति में हिस्सा देने और सहारनपुर के एक गोलीकांड में उसका नाम न आने देने का लालच दिया था। योजना के तहत 25 मई 2025 को राजन और हुमेरा ने अजय भटेजा के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमित सरेंडर करने की फिराक में देहरादून आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह यहां किसी वकील से मिलने के लिए आया था। उसके पास से संपत्ति संबंधित कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

हत्या के बाद अगले दिन माैके से प्रापर्टी के कागजात ले गया था साैतेला भाई



एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 23 मई 2025 को राजन उर्फ जैकी और हुमेरा उर्फ जोया जाखन स्थित अजय भटेजा के घर पहुंचे और तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। अगले दिन अमित भटेजा मौके पर पहुंचा और वहां रखे प्रॉपर्टी के कागजात तथा अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गया। मामले में सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अमित फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार शुक्रवार को उसे जिला न्यायालय के बाहर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed