फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Strike Funny and laughing messages trande all day on social media

सोशल मीडिया पर चटखारेः एयर स्ट्राइक से पहले टमाटर फेंके और जैसे ही वो लूटने निकले बरसा दिए बम

Wed, 27 Feb 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Air Strike Funny and laughing messages trande all day on social media

पुलवामा हमले का बदला लेने के बाद सोशल मीडिया पर एयर स्ट्राइक को लेकर लोगों ने ऐसे कमेंट्स किए कि आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। पढ़िए... मोदी जी! चार दिन बाद भूगोल का पेपर है। अभी बता दो कि पाकिस्तान का नक्शा होगा या नहीं... सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने पहले करीब पांच किलो टमाटर फेंके और जैसे ही कंगले बाहर टमाटर लूटने निकले, बम मार दिए। मंगलवार को एयर स्ट्राइक की खबर आने के बाद दिनभर ऐसे मजेदार मैसेज सोशल मीडिया पर छाए रहे।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया में एयर स्ट्राइक के बाद इस तरह की विभिन्न पोस्टों देशवासियों में जबरदस्त जोश नजर आया। केवल ट्वीटर पर ही देर शाम तक 15 लाख से अधिक ट्वीट हुए। जोश हाई से लेकर एयर स्ट्राइक ने खूब ट्रेंड किया। वहीं फेसबुक की वॉल और वॉट्स एप भी वायु सेना की एयर स्ट्राइक से भरे नजर आए।
विज्ञापन


एयर स्ट्राइक की खबर आने के तीन घंटे के भीतर ही ट्वीटर पर साढ़े सात लाख ट्वीट हुए। फेसबुक पर भी सर्जिकल स्ट्राइक के 10 लाख से अधिक पोस्ट हुईं। जोश हाई, एयर स्ट्राइक, स्ट्राइक अगेन, इंडिया स्ट्राइक बैक, हाउज जोश, हाउस जैश, डेड सर सहित तमाम हैसटैग ने दिनभर फेसबुक और ट्वीटर पर ट्रेंड किया। वहीं वॉट्स एप पर भी दिनभर लोगों ने खूब मैसेज भेजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के मैसेज भेजे गए 

सोशल मीडिया पर सब बोले-हाउज द जोश
- 12 दिन बाद 12 लड़ाकू विमानों से 26 तारीख को 3 बजकर 30 मिनट पर 12+12+26+3+3=56... बोल रहे थे ना 56 इंच। यह है मोदी। 
- नोटबंदी रात में, जीएसटी रात में, सर्जिकल स्ट्राइक रात में और एयर स्ट्राइक रात में... मतलब चौकीदार जाग रहा है। 
- आज स्व. राजकुमार साहब का फेमस डायलॉग याद आ रहा है... हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे लेकिन वो बंदूक भी हमारी होगी। गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा। बस जमीन तुम्हारी होगी। हम न 26/11 भूलेंगे और न ही 26/2 भूलने देंगे।
- जो लोग कह रहे थे कि मोदी उद्घाटन में व्यस्त थे तो सुनो आज 3.30 पर एक और उद्घाटन हुआ। 

ब्रेकिंग न्यूज 

- इमरान खान ने भी पाक सेना को दी खुली छूट, कहा है कि जहां से जगह मिले भाग लेना। 
- पाकिस्तान के लिए खुशखबरी... अब मरने के लिए भारत नहीं आना पड़ेगा। भारतीय सेना ने होम डिलीवरी चालू कर दी है। अब घर में घुसकर मारेंगे। 
- किसने कहा फॉग चल रहा है। टीवी खोलकर देखो इंडियन आर्मी का खौफ चल रहा है। 
- कहते थे फेंकू है फेंकू है, फेंक आया पाकिस्तान में 1000 बम।  

- मोदी जी जो करना है, जल्दी करो। परसो भूगोल का एग्जाम है... नक्शे में पाकिस्तान को दिखना है या नहीं... 12वीं के बच्चे पूछ रहे हैं। 
- पाकिस्तान ने इल्जाम लगाया है कि हम सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तैयार थे लेकिन भारत ने एयर स्ट्राइक कर दिया।... ये आउट ऑफ सिलेबस है। ...सर्जिकल स्ट्राइक-2  
- वसीम अकरम : भाईजान इंडिया में लोग बीसीसीआई पर प्रेशर बना रहे हैं कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच न खेलें। आप कुछ करें।
- इमरान खान : नालायक! यहां तो यह भी नहीं पता कि वर्ल्ड कप तक पाकिस्तान बचेगा भी या नहीं और तुझे मैच की पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed