पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच 13 सितंबर से फिर शुरू होगी हवाई सेवा, ये रहेगा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए हवाई सेवा 13 सितंबर से फिर से शुरू हो हो रही है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। तकनीकी कारणों से सात माह पूर्व नौ फरवरी से हवाई सेवा बंद कर दी गई थी।
इस बार देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सीधी सेवा संचालित होगी। इससे पहले वाया पंतनगर देहरादून के लिए फ्लाइट चलती थी। पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच एक दिन में कुल दो फ्लाइटें संचालित होंगी।
हवाई पट्टी निर्माण के 27 साल बाद नैनीसैनी से 17 जनवरी 2019 को नौ सीटर विमान से पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू होने से सीमांतवासी काफी खुश थे, लेकिन नौ फरवरी को हैरिटेज कंपनी के नौ सीटर विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह सेवा बंद कर दी गई।
ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू
हैरिटेज कंपनी नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर लगातार प्रयासरत थी। हवाई सेवा को आठ सितंबर से दोबारा शुरू होना था, लेकिन तैयारियों में कुछ कमी के चलते सेवा शुरू नहीं हो पाई। अब हवाई सेवा शुरू करने के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की गई है।
हेरिटेज की साइट पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हेरिटेज की साइट के अनुसार एक तरफ का किराया 1760 रुपये है। खबर लिखे जाने तक छह टिकट बिक चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन पिथौरागढ़-देहरादून के लिए दो फ्लाइट चलेंगी।
ये रहेगी टाइमिंग
-देहरादून से सुबह 07:55 प्रस्थान और पिथौरागढ़ 08:50 बजे आगमन
-पिथौरागढ़ 09:10 प्रस्थान और देहरादून 10:00 बजे आगमन
-देहरादून 10:25 प्रस्थान और पिथौरागढ़ 11:10 बजे आगमन
-पिथौरागढ़ दोपहर 01:10 प्रस्थान और देहरादून 02:00 बजे आगमन