{"_id":"652a3e3cd03384bf7e0dc8a3","slug":"air-chief-marshal-vr-chaudhari-reached-badrinath-dham-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, परिवार संग लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, परिवार संग लिया आशीर्वाद
Sat, 14 Oct 2023 12:58 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:58 PM IST
सार
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शनिवार को परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने परिवार संग बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वगत किया। प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
इससे पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दर्शन के बाद वह भगवान नृसिंह की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा संपन्न कराई। एसडीएम/बीकेटीसी की उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी आगवानी की। एसडीएम ने उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
Rani Mukerji: बाबा केदार और बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर के अलावा दुर्गा मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर के प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।