फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aiims students and Colony peoples after Stone throwing in rishikesh

ऋषिकेश: दो गुटों के बीच हुए पथराव और तोड़फोड़ मामले में और बढ़ेंगी छात्रों की मुश्किलें

Thu, 18 Oct 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 18 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
aiims students and Colony peoples after Stone throwing in rishikesh
Stone

वीरभद्र रोड पर दो गुटों के बीच हुए पथराव और तोड़फोड़ मामले में मेडिकल छात्रों की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं।

विज्ञापन


एम्स प्रशासन की ओर से छह स्टूडेंट्स के निष्कासन ने पुलिस की विवेचना को आसान कर दिया है। पुलिस का मानना है कि एम्स की ओर से हुई कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि स्टूडेंट उपद्रव में शामिल थे। गौरतलब है कि एम्स प्रशासन ने दो गुटों के बीच हुए पथराव मामले में अपने छह स्टूडेंट्स पर निष्कासन की कार्रवाई  की है। 

उधर, स्थानीय राजीव राणा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर विवेचना कर रही कोतवाली पुलिस भी वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तकनीकी आधार पर पुलिस की विवेचना अब आसान हो गई है।

विज्ञापन

कई स्टूडेंट पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है

कार्रवाई के बाद एम्स प्रशासन भले ही जांच कमेटी के जरिये मामले की पड़ताल अपने स्तर से कर रहा है, लेकिन पुलिस को स्टूडेंट्स पर ठोस कार्रवाई के लिए अब निष्कासन का आधार मिल गया है।

कोतवाल रितेश शाह का कहना है कि जिन वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एम्स ने कार्रवाई की है, उसे हम भी विवेचना रिपोर्ट का अहम बिंदू बनाएंगे। इसी क्रम में पुलिस एम्स को नोटिस भी भेजने जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट किन परिस्थितियों में परिसर से बाहर आ सके। पुलिस गेट पास जारी होने के नियम और तरीके सहित सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।

इस आधार पर माना जा रहा है कि एम्स प्रशासन का पीछा महज छह स्टूडेंट के निष्कासन सेे नहीं छूटने वाला। विवेचना की दिशा बता रही है कि पथराव और तोड़फोड़ मामले में कई स्टूडेंट पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed