फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIIMS Rishikesh issued toll free number for heli ambulance service, call here for your need

Aiims Rishikesh: एम्स ने हेली एंबुलेंस सेवा के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर, जरूरत के लिए यहां करें फोन

Thu, 12 Dec 2024 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2024 09:55 PM IST
सार

राज्य के दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य कारणों के चलते आपात स्थिति में फंसे व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट को देखने या अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए अब वाट्सएप नंबर 9084670331 भी जारी किया है।

विज्ञापन
AIIMS Rishikesh issued toll free number for heli ambulance service, call here for your need
एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन ने हेली एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर (18001804278) जारी किया है। साथ ही वाट्सएप पर भी हेली एंबुलेंस के संबंध में जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संयुक्त हेली एंबुलेंस सेवा संचालित है। हेली एअर एंबुलेंस मेडिकल सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य कारणों के चलते आपात स्थिति में फंसे व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट को देखने या अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए अब वाट्सएप नंबर 9084670331 भी जारी किया है। इस नंबर पर संबंधित व्यक्ति की विभिन्न मेडिकल हिस्ट्री व रिपोर्टों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि इस सेवा से हम अधिकाधिक लोगों को जीवनदान देने की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारी अथवा जिला चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: नए अंदाज में लॉन्च होगा शुभंकर, नया एंथम और लोगो होगा जारी, पीटी उषा रहेंगी मौजूद

ऐसे लोग ले सकते हैं सेवा का लाभ
हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ. मधुर उनियाल के अनुसार राज्य के पहाड़ी जनपदों के दूर-दराज के इलाकों के ऐसे लोग, जो किसी दुर्घटना का शिकार होने के कारण गंभीर अवस्था में हों, प्रसव न हो पाने की स्थिति में संकटग्रस्त गर्भवती, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक वाले व्यक्ति, पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इस सेवा का लाभ मिल सकता है। किसी जंगली जानवर या व्यक्ति द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति, उच्च हिमालयी क्षेत्रों की विषम भौगोलिक स्थिति के कारण मौसम या अन्य कारणों से संकट में फंसे व्यक्ति और जिस किसी भी वजह से अंग-भंग होने या जीवन बचाने की जद्दोजहद झेल रहे व्यक्ति को एम्स पहुंचाने के लिए इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed