फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games In Uttarakhand Mascot will be launched on 15 December new anthem and logo will be released

National Games: नए अंदाज में लॉन्च होगा शुभंकर, नया एंथम और लोगो होगा जारी, पीटी उषा रहेंगी मौजूद

Thu, 12 Dec 2024 08:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2024 08:38 PM IST
सार

National Games In Uttarakhand: दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात कर 15 दिसंबर के लॉन्चिंग कार्यक्रम का आमंत्रण दिया।

विज्ञापन
National Games In Uttarakhand Mascot will be launched on 15 December new anthem and logo will be released
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मोनाल पक्षी 15 दिसंबर से नए अंदाज में नजर आएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस दिन शुभंकर समेत राष्ट्रीय खेलों का एंथम, लोगों, टार्च और जर्सी को लॉन्च करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी बृहस्पतिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात कर 15 दिसंबर के लॉन्चिंग कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। जिस पर खडसे और पीटी उषा ने सहमति जताई है।
विज्ञापन


मंत्री मांडविया व्यस्तता की वजह से वीडियो संदेश भेजेंगे। खेलों का एंथम इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने विशेष तौर पर तैयार किया है, जिसका गीत पूरी दुनिया में उत्तराखंड के खेल संदेश को प्रसार करेगा। लॉन्चिंग के बाद टॉर्च को एकता और सामूहिकता के प्रतीक के रूप में पूरे राज्य में घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस: सीएम धामी बोले-हर जिले में बनेंगे मॉडल आयुष ग्राम, जल्द आएगी देश की पहली योग नीति

14 दिसंबर तक आ जाएंगे बाकी चार डीओसी
खेल मंत्री ने बताया कि चार डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (डीओसी) नियुक्त हो चुके हैं, बाकी चार भी 14 दिसंबर तक नियुक्त हो जाएंगे। इस समय पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के लिए कुल 42 कैंप चल रहे हैं जिनमें 1260 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। बेहतर प्रशिक्षण के उद्देश्य से न सिर्फ दूसरे राज्यों से अच्छे कोच बुलाए गए हैं, बल्कि कुछ कोच विदेशों से भी आमंत्रित हैं। जिन स्थानों पर जो इवेंट होने हैं उनके खिलाड़ियों को उन्हीं स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जाए , ताकि वह खेल स्थल के वातावरण से पूरी तरह परिचित हो सके। मंत्री आर्या में बास्केटबॉल और लाॅनबॉल शिविरों का निरीक्षण और खिलाड़ियों से सुविधाओं के बारे में बारे की।

परंपरागत खेलों पर 15 दिसंबर से पहले हो जाएगा फैसला
खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के परंपरागत खेल योग, मलखंब, राफ्टिंग, पिट्ठू व अन्य को कोर इवेंट के रूप में मेडल खेलों में शामिल करने के मुद्दे पर बुधवार रात पीटी उषा से वार्ता हुई है। उम्मीद है कि 15 दिसंबर को सिंबल लॉन्च से पहले इस बारे में निर्णय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed