ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, छात्रों को देंगे पुरस्कार और मेडल
- एम्स ऋषिकेश में शनिवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
इस दौरान वे मेडिकल और नर्सिंग के छात्रों को शैक्षिक पुरस्कार और मेडल प्रदान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। केंद्रीय गृह मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव एवं संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
एम्स प्रशासन सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार, डीजीपी अनिल रतूड़ी पत्र लिखकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अनुरोध किया है।
इसके अलावा कोयल घाटी से लेकर एम्स के मध्य पड़ने वाली सड़क की खराब स्थित को देखते हुए अपर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी ओम प्रकाश को भी पत्र लिखा है। एम्स में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे होगा। शहर में वीवीआईपी लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है।