फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aiims Rishikesh Convocation 2020: Amit Shah Give Honor and Medal to Students

ऋषिकेश एम्स दीक्षांत समारोह: मेडिकल के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं अभूतपूर्व काम - शाह

Sat, 14 Mar 2020 08:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 14 Mar 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Aiims Rishikesh Convocation 2020: Amit Shah Give Honor and Medal to Students
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश के प्रत्येक राज्य में एम्स खोलने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीसरी लोकसभा में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य हम वर्ष 2024 तक पूरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सकों एवं उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऋषिकेश एम्स ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम समय में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत से कदम उठाए हैं, जिनमें अटल आयुष्मान योजना एवं प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के साथ ही देश में एम्स की संख्या को बढ़ाकर 22 करना जैसे कार्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार अपनी जगह दूसरे के सुख का विचार करने वाला ही सच्चा ज्ञानी है। देश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। देश के नागरिक स्वस्थ हों, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए आप सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिससे अब तक लगभग एक करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, विधायक एवं अध्यक्ष एम्स ऋषिकेश पद्मश्री डॉ. समीरन नंदी भी उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में हुई थी एम्स की स्थापना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में एम्स की स्थापना हुई। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज ने इस काम को आगे बढ़ाया। ऋषिकेश में एम्स की स्थापना उन्हीं के कार्यकाल में हुई थी, मुझे खुशी है इस बात की कि तेजी के साथ विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से उपाधि लेने वालों सम्मानित करने का मौका मिल रहा है यह भी हमारे लिए गौरव की बात है।

कहा कि यहां स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसका लाभ सिर्फ उत्तराखंड कोई नहीं मिल रहा है, बल्कि देश के पश्चिम क्षेत्र को भी इसका लाभ मिल रहा है। आने वाले समय में देश को 22 और एम्स मिलने वाले हैं। अटल बिहारी वाजपेई ने छह एम्स से शुरुआत की थी। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस काम को तेजी के साथ आगे बढ़ाया है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ऋषिकेश पूरे विश्व में योग की राजधानी है। अध्यात्म के शिखर का यह स्थान है। यहां दीक्षा समारोह का होना गौरव की बात है। उपाधि ग्रहण करने वालों को समाज में जाकर लोगों के जीवन की रक्षा करनी है। देश के विराट व्यक्तित्व गृह मंत्री अमित शाह के हाथों आप सभी को उपाधि मिल रही है, यह बड़े गौरव की बात है। 

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह बह 11 बजे बीएसएफ के चार्टर विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत समेत कई विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से ऋषिकेश एम्स पहुंचे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। यहां दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 पीएचडी, पीजी, एमबीबीएस 2013, 2014, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 252 विद्यार्थियों को डिग्री दी जानी है। साथ ही 132 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए जाने हैं। एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी। गृहमंत्री अमित शाह का दोपहर तीन बजे वापसी का कार्यक्रम है।

बाहर थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट, अंदर कोरोना पर नहीं बोला कोई एक भी शब्द 

दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन भी मौजूद थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वे दुनिया में फैले कोरोना वायरस पर कुछ बोलेंगे। लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी ने कोरोना शब्द तक नहीं बोला। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक व्यक्ति को थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद ही भीतर जाने की अनुमति दी गई।

इस टेस्ट को पास नहीं करने वाले व्यक्ति को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। कार्यक्रम की समाप्ति पर पत्रकारों ने इस विषय में डॉ. हर्षवर्द्धन से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। हां, चलते-चलते इतना जरूर कहा, घबराने की जरूरत नहीं है, स्थितियां नियंत्रण में हैं। 

डॉक्टरी तभी सभी सफल, जब निचले तबके तक पहुंचे लाभ 

एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत युवा चिकित्सकों को दुनिया से सीखो और दुनिया को भी सिखाओ की सीख दी। उन्होंने कहा कि युवा चिकित्सकों को सदा स्मरण रखना चाहिए कि चिकित्सा व्यवसाय में रोगियों के लिए हर समय उपलब्ध होना, अपने कार्य में दक्ष होना और मिलनसार होना अनिवार्य है। एक डॉक्टर के कार्य की कुशलता इतनी ही नहीं है कि वह मरीज को कितनी जल्दी ठीक करता है, बल्कि मरीज का ठीक होना बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि डॉक्टर का मरीज के साथ कैसा व्यवहार है।

उन्होंने युवा चिकित्सकों से कहा कि प्रारंभिक वर्षों में आपका व्यवहार ही आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रोगी से बातचीत आपकी क्षमताओं का परीक्षण और सीखने का अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने युवा चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे वंचित तबके के लोगों पर विशेष ध्यान दें। अपकी डॉक्टरी तभी सभी सफल होगी, जब आपकी उत्कृष्टता का लाभ समाज के निचले तबके तक पहुंचेगा। 

मंच पर दिखी उत्तराखंड संस्कृति की झलक 

दीक्षांत समारोह के मंच को बेहद सादगी पूर्वक ढंग से सजाया गया था। खास बात यह रही कि समारोह में मौजूद देशभर के कोने-कोने से यहां पढ़ने आए छात्रों और उनके परिजनों को मंच के दायीं और बायीं ओर सुंदर चित्रों के माध्यम से उत्तराखंड संस्कृति की झलक दिखाई दी। जिसमें ढोल-दमाऊ, मशकबीन बजाते लोग, भुल्ली की सुंदर छवी प्रस्तुत करती आकृति, लोकनृत्य करते लोग इत्यादि हॉल में बैठे लोगों को आकर्षित कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed