कांग्रेस शासन में दलालों के माध्यम से हुए रक्षा सौदे- त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद पर मिशेल के बयान व रक्षा सौदे पर ईडी के खुलासे के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रक्षा सौदे के बिचौलिया मिशेल से जो जानकारी ईडी को मिली है, उससे साफ है कि सोनिया गांधी के इशारे पर यह डील हुई।
कांग्रेस राज में सभी रक्षा सौदे बिचौलियों के माध्यम से होते रहे। जिनमें मोटे कमीशन का लेन-देन हुआ। उन्होंने कहा कि राफेल रक्षा सौदे पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस की अगस्ता वेस्टलैंड खरीद में सामने आए तथ्यों से पोल खुल गई है।
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि राफेल विमान को लेकर कांग्रेस हंगामा मचा रही थी, लेकिन अब यह साफ हो गया कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद सौदे में किस तरह दलाली हुई है।
रक्षा सौदों बेहद संवेदनशील होते हैं, इसमें अगर यूपीए सरकार के कार्यकाल में घपले घोटाले हुए तो उससे राष्ट्रीय सुरक्षा को निश्चित तौर पर खतरा पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल ने जिस तरह से सौदे से संबंधित कोड बताए हैं वो सीधे तौर पर सोनिया गांधी की ओर इशारा कर रहे हैं।
यह खुलासा इटली की कोर्ट ने किया है। बड़ी बात ये है कि इटली की कोर्ट में डील से संबंधित दस्तावेज मांगने पर यूपीए सरकार ने उसे मुहैया तक नहीं करवाया। अब पूरी तरह से साफ हो चुका है कि केंद्र की मोदी सरकार पर अंगुली उठाने वाले कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त रही है।