फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the weekly holiday, a crowd of patients gathered

Dehradun News: तीन दिन की छुट्टी के बाद 751 मरीज उपचार के लिए पहुंचे अस्पताल

Tue, 15 Oct 2024 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
After the weekly holiday, a crowd of patients gathered
Iचिकित्सकों ने तीन बजे तक ओपीडी में देखे मरीजI
विज्ञापन




दो दिन के सार्वजनिक और एक दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 751 मरीजों को ओपीडी में उपचार मिला। चिकित्सकों ने दोपहर तीन बजे तक मरीज देखे। सबसे अधिक ओपीडी सामान्य चिकित्सा और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की थी।


उप जिला अस्पताल में जौनसार बावर, पछवादून और सीमांत हिमाचल प्रदेश से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल बीते तीन दिनों से अवकाश के चलते बंद था। इमरजेंसी में ही मरीजों को उपचार मिल रहा था। सोमवार को अस्पताल में सुबह सात बजे से ही पंजीकरण के लिए मरीजों की भीड़ लग गई। दोपहर एक बजे तक पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी में कक्षों के बाहर भी जबरदस्त भीड़ थी। सभी चिकित्सक लगातार मरीजों को देख रहे थे। सबसे अधिक ओपीडी डॉ. केएस चौहान और डॉ. स्त्री एंव प्रसूति रोग की ओपीडी में थी। स्त्री एवं प्रसूति रोग की ओपीडी में दो मेडिकल अफसर मिलकर मरीज देख रही थीं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि नई ओपीडी 551 थी। जबकि, 200 पुराने मरीज दिखाने के आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed