फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the video of Kanji House went viral, Municipal

Dehradun News: केदारपुरम कांजी हाउस में मृत मिले दो गोवंश

Thu, 25 Jan 2024 03:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
After the video of Kanji House went viral, Municipal
I-सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, नगर निगम व पशु विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

I

सोशल मीडिया पर केदारपुरम स्थित कांजी हाउस का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने कांजी हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां दो गोवंश मृत मिले। जबकि कई गोवंश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नगर निगम के अधिकारियों ने कांजी हाउस का संचालन कर रहे संस्था को फटकार लगाई और गोवंश के लिए चारे और चिकित्सा के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

केदारपुरम स्थित कांजीहाउस का संचालन पहले नगर निगम करता था। लेकिन सितंबर 2023 में शासन के निर्देशानुसार कांजी हाउस का संचालन हरिओम आश्रम कड़वापानी को सौंप दिया गया। यहां आने वाले गोवंश के चारे से लेकर देखभाल और इलाज की व्यवस्था आश्रम के जिम्मे है वर्तमान में यहां करीब 350 गोवंश हैं।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोप है कि आश्रम की ओर से यहां न तो गोवंश के लिए ठीक से चारे की व्यवस्था की जा रही है और न ही इलाज है। बुधवार को कांजीहाउस का वीडियो वायरल हुआ तो तत्काल नगर निगम से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डीसी तिवारी के साथ पशु विभाग से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विद्यासागर कापड़ी के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के लोग कांजीहाउस पहुंचे। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने संचालक को मौके पर बुलाया लेकिन वह मौके पर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी विद्यासागर कापड़ी ने संचालक के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी है। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जांच कर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




उधर इस मौके पर उपस्थित हिंदू जागरण मंच के रोहित मौर्य का आरोप है कि कांजी हाउस में गोवंश की हालत दयनीय है। उनके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें एक्सपायरी दवा दी जा रही है। कहा कि जब नगर निगम के जिम्मे कांजी हाउस की व्यवस्था थी तो हालत ठीक थे। लेकिन जब तक संस्था को जिम्मेदारी दी गई है, यहां गोवंश की हालत दयनीय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed