फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon will knock in Uttarakhand after three days Weather Update

Dehradun News: तीन दिन बाद उत्तराखंड में दस्तक देगा मानसून, पहले सप्ताह में तेज बारिश के आसार

Tue, 25 Jun 2024 01:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 01:41 PM IST
सार

मानसून के पहले सप्ताह में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं आजदून समेत कई जिले में  बारिश का येलो अलर्ट है। 

विज्ञापन
Monsoon will knock in Uttarakhand after three days Weather Update
बारिश - फोटो : social media

विस्तार

उत्तराखंड में मई-जून की प्रचंड गर्मी के बाद मानसून के लिए अभी तीन दिन का और इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मानसून के पहले सप्ताह में कुछ जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसून की बारिश गर्मी से राहत देगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आमतौर पर 20 जून को मानसून दस्तक देता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से 4-5 दिनों की देरी से मानसून उत्तराखंड पहुंच रहा है। इस बार भी प्रदेशभर में 27 जून तक मानसून आने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

उमस भरी गर्मी करने लगी परेशान
भले ही बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हो, लेकिन उमस भरी गर्मी अब परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून में उमस भरी गर्मी से राहत तभी मिलती है जब लगातार कुछ घंटे की बारिश होती है। हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी हो जाती है।

हल्की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसमI
राजधानी के कुछ इलाकों में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। बीते 24 घंटों में देहरादून में 0.5 एमएम बारिश हुई। जबकि, मुक्तेश्वर में सबसे अधिक 2.1 एमएम बारिश हुई। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33.9 डिग्री रहा। वहीं, मंगलवार को दून में बारिश के येलो अलर्ट के साथ कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  आंखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने...25 साल की सोनम की सदमे से मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम

सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून उत्तराखंड में आता है और 25 जून तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होती है। इस बार 27-28 जून तक मानसून उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इसके बाद कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होने के भी आसार हैं। - रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed