फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the rumor of child theft in UP, now the case of mob lynching in Uttarakhand too

यूपी में फैली बच्चा चोरी की अफवाह के बाद अब उत्तराखंड में भी सामने आने लगे मॉब लिचिंग का मामला

Sat, 31 Aug 2019 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Aug 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
After the rumor of child theft in UP, now the case of mob lynching in Uttarakhand too
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पांच दिन पूर्व किच्छा क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार युवक को बच्चा चोर समझकर उसे पीटने वाले दो युवकों को किच्छा पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। मामले में दो नाबालिगों का पुलिस पहले ही चालान काट चुकी है। पुलिस ने लोगों से बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न देकर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। 

विज्ञापन


27 अगस्त को किच्छा पुरानी गल्ला मंडी में कुछ लोगों ने शाकिर पुत्र मुन्ने निवासी किच्छा नूरी मस्जिद को बच्चा चोर समझकर उसकी बुरी तरह से पीट दिया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने शाकिर को भीड़ से बचाकर उसके परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने बताया कि शाकिर मानसिक रूप से बीमार है। दूसरे दिन मुन्ने ने पुलिस को तहरीर देकर शाकिर को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन


इधर, पुलिस जांच में भी शाकिर के बच्चा चोर न होने की पुष्टि हुई। किच्छा थाना प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि घटना के दिन शाकिर के साथ मारपीट करने वाले पुरानी गल्ला मंडी निवासी अनिल शर्मा और मुनीम को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। घटना में शामिल कुछ और लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह के शक में मारपीट में एक पकड़ा

कालीनगर क्षेत्र में बीते शुक्रवार को बच्चा चोर गिरोह के सदस्य होने के संदेह में नशे में धुत्त रुद्रपुर के आदर्श कालोनी निवासी गोपाल और बाजार चौकी निवासी राजेश को भीड़ ने पीटा था। पुलिस दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई थी। दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया था।

थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया की शनिवार को दोनों युवकों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323,504,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही मारपीट में शामिल एक आरोपी दुर्गा स्टेट कालोनी जयनगर निवासी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने शनिवार शाम को थाने में गणमान्य लोगों की बैठक कर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और हिंसा की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही है।

बच्चा चोर की अफवाह से मचा हड़कंप, गन्ने का खेत छाना
रामेश्वरपुर की एक कालोनी में शनिवार की शाम कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी पांच वर्षीय बच्ची शोर मचाती हुई अपने घर पहुंची और कुछ लोगों पर टॉफी का लालच देकर ले जाने की कोशिश करने की बात कहने लगी। बताया कि उसके शोर मचाने पर वह छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भागे है और उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर और बच्चों से जानकारी की तो उन्होंने भी चोरों के आने की बात कही और बताया कि शोर मचाने पर वे लोग भागे हैं। पुलिसकर्मी और ग्रामीणों ने करीब पांच एकड़ गन्ने का खेत खंगाल दिया। आधे घंटे की छानबीन के दौरान कुछ भी हाथ नहीं आया तो पुलिस ने इसे अफवाह बताया। पुलिस के जाने के बाद भी ग्रामीण खेत के किनारे डटे रहे। बाद में ग्रामीण भी घरों को लौट गए। ब्यूरो

मॉब लीचिंग में दो नाबालिग गिरफ्तार

किच्छा पुलिस ने मॉब लीचिंग मामले में पुरानी मंडी निवासी दो नाबालिगों का चालान कर दिया हैं। इधर, पुरानी मंडी के कई लोगों ने कोतवाल का घेराव कर मामले की जांच की मांग की है। 27 अगस्त को पुरानी मंडी के कुछ लोगों ने एक युवक पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी थी।

मामले युवक के पिता वार्ड 12 निवासी मुन्ने खां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मारपीट में दो नाबालिगों का नाम सामने आया था। जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, शुक्रवार को बड़ी तादाद में पुरानी मंडी के लोगों ने कोतवाल से मुलाकात की और इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की।

बच्चा चोरी के शक में दो को पकड़ा

हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र के करौंदी गांव में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने गांव में संदिग्ध घूम रहे दो युवकों को पकड़ लिया। बच्चा चोरी में दो युवकों के पकड़े जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 


इस समय क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैल रही है। इसको लेकर हर गांव में व्यक्ति सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को भगवानपुर क्षेत्र के गांव करौंदी में दो युवक संदिग्ध घूम रहे थे। उनके संदिग्ध घूमने पर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। इसी बीच दोनों युवक वहां घूम रहे एक बच्चे से कुछ पूछने लगे। इसपर ग्रामीणों को युवकों पर बच्चा चोरी करने का शक हुआ। इस पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया।

बच्चे से एक पता पूछ रहे थे युवक

ग्रामीणों के युवकों को पकड़ लेने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं युवकों के पकड़े जाने की सूचना गांव में फैल गई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।


कार्यावाहक थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि दोनों युवकों ने बताया कि वह टकाभरी गांव के रहने वाले हैं। वह गांव में दवाइयां बेचने के लिए आए थे। गांव में वह बच्चे से एक पता पूछ रहे थे। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं पुलिस ने गांव के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed