फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the High Court's strict stance teachers finished strike

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद शिक्षकों ने खत्म किया आमरण अनशन

Thu, 02 Aug 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Aug 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
After the High Court's strict stance teachers finished strike
निदेशालय में तालाबंदी शिक्षक - फोटो : amar ujala

राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने 31 जुलाई से शिक्षा निदेशालय में चल रहा आमरण अनशन बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया है। आर-पार की लडाई का एलान करने वाले शिक्षक नेता आज नरम मुद्रा में नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी कुछ मांगे मानने का आश्वासन दिया है और कोर्ट की भावना का सम्मान करते हुए संघ की कोर समिति ने अनशन खत्म करने का निर्णय लिया है। शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षक नेताओं के इस फैसले पर आभार व्यक्त करते हुए, उनकी जायज मांगे मानने का वायदा दोहराया। 

विज्ञापन


अनशन वापसी के इस फैसले का माहौल बृहस्पतिवार दोपहर उस वक्त बनने लगा, जब शिक्षक नेताओं को खबर मिली कि हाईकोर्ट इस मामले में सख्त फैसला सुना सकता है। उस वक्त तक  शिक्षा निदेशालय में संघ के उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा और संयुक्त मंत्री योगेश घिल्डियाल आमरण अनशन पर डटे हुए थे। खबर मिलने के कुछ ही देर बाद शिक्षक संघ कोर समिति ने बैठक की। इसमें आमरण अनशन समाप्त करने का फैसला लिया गया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि संघ के केवल कुछ पदाधिकारी ही इस आंदोलन में शामिल रहे, जिसे लेकर हाईकोर्ट में गलत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


हकीकत में इस दौरान न तो किसी विद्यालय में तालाबंदी हुई और न ही पढ़ाई पर असर पड़ा। कोर कमेटी के फैसले के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे  संघ के अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी और महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला ने अनशन खत्म करने की औपचारिक घोषणा कर दी। उन्होंने आंदोलन में नैतिक समर्थन देने के लिए सभी शिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा समेत अन्य शिक्षक नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख से हमारी वार्ता हुई है। उन्होंने शिक्षकों की कुछ मांगों पर जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया है। हाईकोर्ट की भावना का सम्मान करते हुए राजकीय शिक्षक संघ ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। 

- डॉ. सोहन सिंह माझिला, महामंत्री, राजकीय शिक्षक संघ

शिक्षकों की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी। अब शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में जाकर पठन पाठन व्यवस्था को सुचारु करने का काम करें। आंदोलन समाप्त करने के लिए मैं शिक्षकों का धन्यवाद करता हूं।
- अरविंद पांडेय, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed