फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the end of summer holidays, all government schools

Dehradun News: पहले दिन बच्चों ने मस्ती के साथ पढ़ाई में दिलचस्पी दिखाई

Tue, 02 Jul 2024 04:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
After the end of summer holidays, all government schools
Iग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, पहले दिन 65 फीसदी रही उपस्थितिI
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को सभी सरकारी विद्यालय खुल गए। पहले दिन बच्चों ने मस्ती के साथ पढ़ाई में दिलचस्पी दिखाई। इससे पहले विद्यालयों में शिक्षकों की ओर से छात्रों का विशेष स्वागत किया और उनका हाल जाना। उधर पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 65 फीसदी रही।


राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आई छात्राएं अपने मित्रों से मिलकर खुश नजर आई। दिन में इंटरवल के समय छात्राओं ने अपनी छुट्टियों के किस्से दोस्तों के साथ साझा किए। उधर बंजारावाला के रामगढ़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य व शिक्षकों ने नन्हें मुन्हों बच्चों को फूल देकर स्वागत किया। प्राचार्य अरविंद सोलंकी ने कहा, पहले दिन बच्चों में उत्साह देखने को मिला। वहीं, उप शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती ने बताया, सुबह के समय मौसम खराब होने के चलते कुछ विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति का आंकड़ा कम रहा। हालांकि बच्चों की अनुपस्थिति पर शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति के संबंध में शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। उधर लंबी छुट्टियों के बाद खुले स्कूल से अभिभावक भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म और बैग तैयार कर लिए गए हैं। उधर व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा, निजी विद्यालयों की फीस कम करने के लिए कदम उठाए जाए। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा, फीस के अलावा किताबों व ड्रेस की कीमत बढ़ने की वजह से अभिभावकों का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में स्कूल फीस को नियंत्रित कर अभिभावकों को बड़ी राहत दी जा सकती है। इस दौरान राजेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह घई, योगेश भटनागर, हिमांशु खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed