फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the disruption in group 'C' exam commision

समूह ‘ग’ श्रेणी की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद जागा आयोग, उठाया बड़ा कदम

Sat, 21 Apr 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
After the disruption in group 'C' exam commision
Exam

समूह ‘ग’ श्रेणी की स्टेनोग्राफर-निजी सहायक पदों की शार्ट हैंड (आशुलेखन) परीक्षा में गड़बड़ी के बाद नियम बनाने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जागा है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों की राय से आयोग ने शार्ट हैंड टेस्ट के लिए नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जिसे आयोग की बोर्ड बैठक से मंजूरी मिलने का इंतजार है। अभी तक शार्ट हैंड परीक्षा के लिए ठोस नियम नहीं बने थे। पुराने पैटर्न पर ही चयन आयोग शार्ट हैंड व टाइपिंग परीक्षाएं आयोजित करता रहा है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली सीधी भर्ती के अधिकतर पदों में शार्ट हैंड, अंग्रेजी व हिंदी टाइपिंग टेस्ट लिया जाता है। लेकिन शार्ट हैंड परीक्षा पुराने ढर्रे पर ही आयोजित होती रही। स्टेनोग्राफर-निजी सहायक पद की शार्ट हैंड परीक्षा में गड़बड़ी पाई जाने के बाद आयोग ने नए सिरे से नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट हैंड का डिक्टेशन ऑडियो के माध्यम से किया जाएगा

After the disruption in group 'C' exam commision
Exam

एनआईसी, आईटीडीए, आईटीआई, पॉलिटेक्नीक समेत अन्य विशेषज्ञों की राय से आयोग ने शार्ट हैंड टेस्ट के नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जिसे आयोग की बोर्ड बैठक में रखने के बाद मंजूरी दी जाएगी। नए नियमों में यह प्रावधान किया कि शार्ट हैंड का डिक्टेशन ऑडियो के माध्यम से किया जाएगा।

जबकि अभी तक बोल कर डिक्टेशन किया जाता है। जिसमें कई बार शब्दों का उच्चारण सही न होने से गलतियों की संभावना ज्यादा रहती है। स्टेनोग्राफर पदों की शार्ट हैंड परीक्षा वर्ष 2016 में कराई गई। जिसमें 317 अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी परीक्षा दी। स्टेनोग्राफी परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर मेरिट के आधार पर पदों के अनुसार 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेरिट में न आने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने आशुलेखन के मूल्यांकन पर आपत्ति जताई थी। इस पर आयोग ने आशुलेखन की आंसर-की व वॉयस को वेबसाइट पर अपलोड किया। 36 अभ्यर्थियों की आशुलेखन आंसर-की में गलतियां होने के बाद भी मैरिट में चयन किया गया। इस पर अभ्यर्थियों ने आयोग के पास आपत्तियां दर्ज की है।

आयोग ने शार्ट हैंड परीक्षा के परिणाम को निरस्त कर पुनर्मूल्यांकन किया। जिसमें पूर्व में 24 चयनित अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन में फेल पाए गए। जिन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर पदों के पुनर्मूल्यांकन परिणाम पर अंतरिम आदेश तक रोक लगा दी है। 

सीधी भर्ती के लिए पहले भी शार्ट हैंड परीक्षा के नियम बने थे। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शार्ट हैंड टेस्ट के लिए नए नियम बनाने का फैसला लिया। नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जिसे जल्द ही आयोग की बोर्ड बैठक में रख कर मंजूरी दी जाएगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed