फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after teacher scolding four minor girls abscond from school

टीचर की डांट से गुस्सा होकर स्कूल से भागी चार छात्राएं

Thu, 20 Jul 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कपकोट (बागेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला,कपकोट (बागेश्वर) Updated Thu, 20 Jul 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
after teacher scolding four minor girls abscond from school
minor students abscond

टीचर की डांट छात्राओं को इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में आकर वे स्कूल से भाग गई। चार छात्राओं के लापता होने की खबर से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें, फिर क्या...

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की एक और सातवीं की तीन छात्राएं चुपचाप हास्टल से निकलकर स्कूल जाने के बजाय गाड़ी में बैठकर अपनी दोस्त के घर ताकुला चली गई।
विज्ञापन


जब एक साथ चार छात्राओं के विद्यालय से गायब होने की जानकारी विद्यालय प्रशासन को मिली तो वहां हड़कंप मच गया। अधीक्षिका सु्शीला बिष्ट ने तत्काल कपकोट थाने में चारों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एेसे ‌म‌िली छात्राएं

after teacher scolding four minor girls abscond from school
police

कपकोट पुलिस ने सभी क्षेत्रों की पुलिस को इसकी सूचना देकर अलर्ट कर दिया। छात्राओं के ताकुला क्षेत्र के कांडे गांव में अपनी दोस्त के घर पर होने की सूचना मिली। इस पर झिरौली थाने के एसओ सत्य प्रकाश रायपा ने पुलिस टीम के साथ कांडे गांव पहुंचकर चारों छात्राओं को कब्जे में ले लिया।

झिरौली पुलिस ने चारों छात्राओं को कपकोट पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसओ रायपा ने बताया कि पूछताछ में छात्राओं ने शिक्षक द्वारा डांटने के कारण नाराज होकर स्कूल से भागने की बात कही है। एसओ ने बताया कि छात्राओं की योजना यहां से भी आगे जाने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed