फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After snowfall for two consecutive days, heavy rain on the

Dehradun News: दो दिन की बर्फबारी के बाद तीसरे दिन झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 04 Feb 2024 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
After snowfall for two consecutive days, heavy rain on the
Iबर्फ के ऊपर पाला गिरने से वाहन फिसलने का बढ़ा खतरा, जेसीबी से कई जगह हटाई गई बर्फ
विज्ञापन

I

I
I

Iपर्यटकों की उमड़ रही भीड़, 20 फीसदी पर्यटन कारोबार में तेजीI

लगातार दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद तीसरे दिन झमाझम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड के बीच बर्फ देखने के लिए पर्यटक मसूरी, धनोल्टी, बुरांशखंडा पहुंच रहे हैं। बर्फ के ऊपर पाला पड़ने से वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसीबी की मदद से बर्फ हटाई। यातायात सुचारु बनाने और वाहनों के फिसलने का खतरा कम करने के लिए हाईवे पर जगह-जगह जेसीबी से बर्फ हटाई गई।

एक और दो फरवरी को मसूरी और आसपास हिमपात हुआ। तीन फरवरी को बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। कामकाजी लोगों को भले ही ठंड के चलते परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन पर्यटक इसका आनंद ले रहे हैं। मसूरी, धनोल्टी, बुरांशखंडा, कद्दुखाल में बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। कैमल बैक, कैंपटी रोड, बाटाघाट सहित विभिन्न मार्गों में बर्फ के ऊपर पाला गिर गया है, जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन




अभय बिजल्वाण ने बताया कि पाला खतरनाक बना है। पर्यटकों को पाले के ऊपर वाहन चलाने का अनुभव नहीं होता है। ऐसे में दुर्घटना का डर बना है। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि बर्फबारी पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। करीब 20 फीसदी पर्यटन बढ़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए धनोल्टी पर जेसीबी की मदद से कई जगह से बर्फ हटाई गई। एनएच के एई अमित त्यागी ने बताया कि धनोल्टी के बटवालधार सहित आसपास के क्षेत्र में हाईवे बर्फ हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed