फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After resolving complaints, officers should also take regular feedback: Dhami

शिकायतों का समाधान कर नियमित फीडबैक भी लें अधिकारी : धामी

Tue, 11 Nov 2025 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
After resolving complaints, officers should also take regular feedback: Dhami
- मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान कर अधिकारी नियमित फीडबैक भी लें। जनता से प्राप्त सुझावों व मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा।
मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री ने जनसंवाद तेज कर दिया है। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी की शिकायतों व समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही समाधान पर नियमित फीडबैक भी लिया जाए। हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान करना है। इसके लिए प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारी से कार्य करते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय व संवेदनशील व्यवहार अपनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी व तकनीकी माध्यमों से सुलभ बनाया जाए। उन्होंने जनता से भी राज्य हित में रचनात्मक सुझाव देने और जनसेवा के प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed