अनुच्छेद 370 के समाप्त होने की खबर आते ही कुछ ऐसे सोशल मीडिया पर छाया मोदी का मिशन कश्मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों की अटकलों के बाद आखिरकार जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए खत्म करने की खबर आते ही देशवासियों ने जहां मिठाई बांटकर खुशी जताई वहीं अधिकतर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार सोशल साइट पर किया।
किसी ने मोदी के 56 इंच सीने का जिक्र किया तो किसी ने गृहमंत्री अमित शाह को सरदार वल्लभ भाई पटेल का असल वारिस बताया। कई पोस्ट काफी दिलचस्प हैं, प्रस्तुत हैं कुछ ऐसी ही पोस्ट और ट्विट...
ये चली सोशल मीडिया पर स्टेटस की बयार
- आज सिंधु में ज्वार उठा है, नगपति फिर ललकार उठा है। कुरुक्षेत्र के कणकण से फिर पांचजन्य हुंकार उठा है। - अटल बिहारी वाजपेयी
- 370 रन 35 ओवर में कोई मुश्किल नहीं है, घाटी में धोनी जो हैं।
- आया सावन झूमके
सावन का पहला सोमवार - चंद्रयान2 लांच
दूसरा सोमवार - तीन तलाक बिल पास
तीसरा सोमवार - धारा 370 खत्म
चौथा सोमवार बाकी है..........?
- प्लॉट ही प्लॉट: डल झील के सामने, लाल चौके के नजदीक, मात्र 10,000 रुपये में कब्जा, पक्की रजिस्ट्री। आसान किस्तों में उपलब्ध हैं। संपर्क करें मोटा भाई।
- एक यूजर ने अमित शाह का फोटो शेयर कर लिखा है, अनुच्छेद 370 हटाई गई- तुम बहुत मस्त काम करता है मोटा भाई।
- हमको तो तभी शक हो गया था जब महेंद्र सिंह धौनी की कश्मीर में पोस्टिंग की गई। बंदे को फिनिशिंग का बढ़िया तजुर्बा है।
- अमित शाह राज्यसभा में बोल रहे थे- धोनी फिनिशेस ऑफ इन स्टाइल।
- इसके अलावा कई लोग कह रहे हैं मेरे वोट की कीमत वसूल।
- आज पंच मारा पर कोई गुर्ररा नहीं रहा है। महबूबा--महबूबा ऊऊऊु
- खामोश, बिना मतलब के जब 1975 में इमरजेंसी लग सकती है तो धारा 370 और 35ए भी हट सकती है।
- गजब का है ये दिन सोचो जरा
उमर - हम हैं अकेले
महबूबा - हम भी अकेले
अमित शाह - मजा आ रहा है?
पब्लिक - कसम से
- वहीं एक ट्विटर यूजर ने मोदी और महबूबा की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ठुकरा कर मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी।
- एक यूजर ने सरदार पटेल और अमित शाह का फोटो शेयर करते हुए लिखा
- फारूख अब्दुल्ला को एक मीटिंग को संबोधित करते हुए फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, जन-गण-मन याद कर लो- मोदी-शाह आने वाले हैं।
- अनारकली जल्दी उठो, डल झील के पास प्लॉट खरीदना है।
- विपक्ष ने कैलेंडर से चौथा सोमवार हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है।
- बेटा पूछ रहा है पापा हम कश्मीर घूमने क्यों नहीं जाते हैं। पापा बोले, बेटा अब तेरा श्रीनगर के डीपीएस में तेरा एडमिशन कराऊंगा।
- बात 15 लाख की हुई थी लेकिन यहां तो साहेब ने धरती का स्वर्ग दे दिया।
- सोच रहा हूं, कश्मीर में प्रापर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दूं। अच्छा स्कोप है।
- धारा 370 हटने पर मोदी जी को बधाई, कश्मीर में आशियाना खरीदने के इच्छुक धैर्य रखें। अलगाववादी बेचकर पाकिस्तान भागने वाले हैं।
- प्रिय ‘अफजल’ तुम घर से क्यों नहीं निकलते। बात तो यही हुई थी कि घर-घर से अफजल निकलेगा।
- कांफीडेंस की भी हद होती है, एक प्रापर्टी डीलर का फोन आया, कह रहा है कश्मीर में प्लाट चाहिए तो बताओ।
- कश्मीर बारात ले जाने के लिए हमारे यहां उचित दर पर बस, बैंड, डीजे और घोड़ी उपलब्ध है।
- मोदी: 2014 में गंगा मईया ने बुलाया था, इसलिए शांत था, 2019 में केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर आ रहा हूं, अब तांडव करूंगा।
- अभी कश्मीर में प्लॉट खरीदने का प्रोग्राम मत बनाओ... क्या पता लाहौर में और सस्ता मिल जाए...।