फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after give noc uttarakhand government will pay money to Kailash Kher

कैलाश खैर को पौने दो करोड़ के बदले उत्तराखंड सरकार ने रखी एक शर्त, इसके बाद ही होगा भुगतान

Sat, 30 Sep 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Sep 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
after give noc uttarakhand government  will pay money to Kailash Kher

केदारनाथ पर बनी टेली फिल्म के भुगतान को लेकर राज्य सरकार बॉलीवुड गायक कैलाश खेर को सशर्त भुगतान को राजी है। लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें भुगतान होग पाएगा।

विज्ञापन


सूचना विभाग ने केदारनाथ धाम पर बनाई गई टेली फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों की एनओसी देने समेत अन्य शर्तों को पूरा करने को कहा है। इसके बाद तत्काल पौने दो करोड़ का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरीश रावत सरकार में कैलाश खेर ने केदारनाथ पर टेली फिल्म बनाई थी। इस फिल्म के भुगतान का मामला लंबे समय से चल रहा है। इस मामले में हाल में गायक कैलाश खेर ने सूचना महानिदेशक डॉ. पंकज कुमार पांडेय से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

after give noc uttarakhand government  will pay money to Kailash Kher

बहरहाल, राज्य सरकार टेली फिल्म का सशर्त भुगतान को राजी है। सूचना महानिदेशक डॉ. पंकज के अनुसार फिल्म को लेकर राज्य की अपनी योजनाएं हैं। फिल्म प्रसारित करने पर कोई तकनीकी अड़चन न आए, उसके लिए गायक कैलाश खेर से कुछ चीजें मांगी गई है।

इसमें टेली फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों की एनओसी देने को कहा गया है। इसके अलावा फिल्म का प्रोमो भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। विभाग ने फिल्म से जुड़ी रॉ-फुटेज भी मांगा है, जिससे भविष्य में अगर फिल्म की लंबाई घटानी-बढ़ानी हो, तो उसका विकल्प मौजूद हो।

इसके अलावा फिल्म का कॉपी राइट भी मांगा गया है। गायक यह सभी चीजें उपलब्ध कराने को राजी है। उनको आश्वस्त किया गया है कि जैसे यह चीजें मिल जाएगी तत्काल पौने दो करोड़ का भुगतान कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमामालनी, सोनू निगम, शान, अर्जित, अनुपम खेर, अनुप जलोटा जैसे कलाकारों ने काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed