फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After entering the house, the committee chairman's father was assaulted, case filed

घर में घुसकर समिति के चेयरमैन के पिता से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Oct 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन संदीप त्यागी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ उनके पिता से मारपीट और घर से चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि रात को कुछ लोग बाउंड्री फांद कर उनकी घर में घुसे। कहा कि उनके पिता को धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
After entering the house, the committee chairman's father was assaulted, case filed

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन संदीप त्यागी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ उनके पिता से मारपीट और घर से चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल विकासनगर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल धीमान निवासी हरबर्टपुर विकासनगर, रविंदर, सोनू , प्रदीप के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच चौकी प्रभारी हरबर्टपुर को सौंपी गई है। वहीं चेयरमैन संदीप त्यागी निवासी वार्ड-15 ढकरानी ने बताया कि घटना बीती 30 सितंबर की रात की है। वे समिति के कार्य से बाहर थे। आरोप लगाया कि रात को कुछ लोग बाउंड्री फांद कर उनकी घर में घुसे। एक आरोपी उनकी पत्नी के कमरे में घुसा और जबरन वहां से सोने की चूड़ियां उठा ली। विरोध करने पर पत्नी को धक्का देकर कमरे से बाहर निकल गया और बाहर से कुंडी बंद कर दी। कुछ लोगों ने दूसरे कमरे में उनके पिता से डंडे और सरिया से मारपीट की, जिससे उनके पिता लहूलुहान हो गए। शोर मचाने और परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने पर सभी आरोपी वहां से गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। आरोपी पिता की तकिया के नीचे रखी नकदी भी ले गए। आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उनके पिता को धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है। तीन अंगुली भी टूटी है। पैर पर भी गंभीर चोटें आई है। 100 नंबर पर डायल कर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed