{"_id":"5bb708d3867a5529224d3867","slug":"after-eight-years-musk-get-from-musk-deer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद निकाली गई दुर्लभ कस्तूरी, 2010 से बंद थी यह प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल बाद निकाली गई दुर्लभ कस्तूरी, 2010 से बंद थी यह प्रक्रिया
गौरव पांडेय, अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Musk Deer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर स्थित देश के एकमात्र कस्तूरा मृग अनुसंधान केंद्र में आठ साल बाद दुर्लभ कस्तूरी निकाली गई। कस्तूरी को शोध और अनुसंधान के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। केंद्र में वर्ष 2010 से कस्तूरी निकालने की प्रक्रिया बंद थी। इससे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को लाखों डॉलर की चपत लग चुकी है।
विज्ञापन
वर्ष 1974 में मंत्रालय ने महरूड़ी में कस्तूरा मृग अनुसंधान केंद्र की स्थापना की थी। यह देश भर में अपनी तरह का एकलौता कस्तूरा मृग अनुसंधान केंद्र है। यहां उच्च हिमालयी क्षेत्र (10 हजार फुट ऊंचाई) के दुर्लभ वन्य जीव कस्तूरा मृग को लाकर प्रजनन और उत्पादन के लिए अनुसंधान किया जाता है। कस्तूरी का आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। हृदय रोग, पुंसत्व वृद्धि आदि इसके सामान्य प्रयोग हैं। अनुसंधान केंद्र में उत्पादित कस्तूरी को शोध संस्थानों को मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
पिछले आठ सालों से अनुसंधान केंद्र के मृगों से कस्तूरी नहीं निकाली जा रही थी। इससे पहले आखिरी बार वर्ष 2009 में कस्तूरी का दोहन हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कस्तूरी की कीमत प्रति सौ ग्राम 50 हजार डॉलर है। नर मृग से हर साल 17 से 22 ग्राम तक कस्तूरी निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
रानी में निकाली गई कस्तूरी
अनुसंधान केंद्र के मृगों से बुधवार को आठ साल बाद कड़ी निगरानी के बीच दुर्लभ कस्तूरी निकाली गई। कस्तूरी निकालने की प्रक्रिया केंद्रीय आयुर्वेदिक सिद्ध अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रो. केएस धीमन और क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान केंद्र के सहायक निदेशक डॉ संजीव कुमार, केंद्र प्रभारी डॉ. ललित मोहन सिंह नयाल की मौजूदगी में पूरी हुई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि उत्पादित कस्तूरी को दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा जा रहा है।