फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after dehradun rally rahul gandhi meet with martyr family members

देहरादून में चुनावी रैली के बाद शहीदों के परिजनों से मिलेंगे राहुल गांधी

Wed, 13 Mar 2019 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
after dehradun rally rahul gandhi meet with martyr family members

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को देहरादून के परेड मैदान में होने वाली रैली के बाद शहीदों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस बात की पुष्टि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि राहुल गांधी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ एएसआई मोहनलाल रतूड़ी, कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद  मेजर चित्रेश बिष्ट और पुलवामा एनकाउंटर में शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली में जुटेंगे एक लाख लोग

राहुल गांधी की 16 मार्च को परेड मैदान में होने वाली रैली में एक लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। महानगर कांग्रेस के ऊपर सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने का जिम्मा है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों की सीमावर्ती सीटों से भी लोग रैली में पहुंचेंगे। 

रैली की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में बैठकों का दौर चल रहा है। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की पांच बस लाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed