बेटी को जन्म दिया तो पति बना हैवान, पत्नी और ससुर का किया बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर लगातार अभियान चला रही है, लेकिन समाज में कई लोगों की धारणा नहीं बदल रही।
उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में एक महिला ने जब बेटी को जन्म दिया तो इससे नाराज उसके पति ने उसे घर से ही निकाल दिया।
जब महिला के पिता ने दामाद को समझाने का प्रयास किया तो उसने उनकी पिटाई कर घायल कर दिया। महिला न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंची। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाही के निर्देश दिए।
बेटी को जन्म दिया तो घर से निकाल दूंगा...
ग्राम महतोष निवासी जलालुद्दीन ने थाने में दी तहरीर में बताया उसकी पुत्री का विवाह एक वर्ष पूर्व ग्राम महतोष के एक युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही उसने पत्नी से कह दिया था बेटी को जन्म दिया तो घर से निकाल दूंगा।
जलालुद्दीन के मुताबिक चार दिन पहले उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तो उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने कहा जब वह स्वयं अपने दामाद को समझाने उसके घर गया तो उसने उसके साथ भी जमकर मारपीट कर घायल कर दिया।
मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायत पर सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाही करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।