फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after cold weather attack three people killed in haridwar

उत्तराखंड: धर्मनगरी में जानलेवा हुई ठंड, शीतलहर की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

Thu, 04 Jan 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 04 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
 after cold weather attack three people killed in haridwar

रुड़की के बाद धर्मनगरी में ठंड जानलेवा हो गई है। रेलवे स्टेशन और हरकी पैड़ी के पास गुरु लंगर के बाहर दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि ठंड लगने से दोनों की मौत हुई है। वहीं खानपुर में भी एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन


ठंड के चलते खानपुर क्षेत्र के माडाबेला गांव के 65 वर्षीय रामलाल पुत्र चंद्रभान की मौत हो गई। परिजनों ने बुजुर्ग की मौत का कारण ज्यादा सर्दी होना बताया है। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से इस संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


रामलाल के बेटे ने प्रशासन की टीम को बताया कि उनके पिता स्वस्थ थे और सुबह खाना भी खाया था ,लेकिन तराई का क्षेत्र होने के चलते ज्यादा ठंड पड़ रही है। इसके चलते उसके पिता की अचानक मौत हो गई। घटना के वक्त परिजन खेत गए थे जब घर लौटे तो उनका निधन हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को भी धर्मनगरी और आसपास का क्षेत्र घने कोहरे की चादर से घिरा रहा।  30 दिसंबर से चालीस दिन का चिल्ला शुरू हो गया था। शुरू होने के अगले दिन 31 दिसंबर से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी।
 

शाम के समय को बाजारों में सन्नाटा

 after cold weather attack three people killed in haridwar

31 दिसंबर की रात और नए साल के पहले दिन गढ़वाल की ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के बाद से मैदान का इलाका शीतलहर की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर तक छाने वाले कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा रखी थी।

लोगों को बृहस्पतिवार को भी कोहरे से राहत नहीं मिली। तड़के से घना कोहरा छाने लगा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा कोहरा और घना हो गया। हालात यह थी कि कुछ मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड का असर लोगों के जनजीवन पर भी दिखाई दिया।

सुबह के समय लोग देर से घर से निकले। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। सुबह के समय लोगों को उम्मीद थी कि दोपहर को धूप निकलेगी तो राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूरज पूरे दिन कोहरे में छिपा रहा।

ठंड का असर इस कदर था कि बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम लोग नजर आए। शाम के समय को बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को बिजली के उपकरणों का सहारा लेना पड़ा। हरकी पैड़ी और गंगा घाटों पर भी लोग नजर नहीं आए। शाम के समय होने वाली गंगा आरती में काफी कम श्रद्धालु दिखाई दिए
 

गंगा घाटों पर नहीं अलाव की व्यवस्था

 after cold weather attack three people killed in haridwar

गंगा घाटों पर नहीं अलाव की व्यवस्था
नगर निगम ने शहर के कुछ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, लेकिन गंगा घाटों पर अलाव नहीं जल रहे। गंगा घाटों और मैदानों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से बेघर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि वन निगम के चिड़ियापुर डिपो से बृहस्पतिवार को और लकड़ी मंगाई गई हैं। रात में ही अलाव जलाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार जैसी ठंड आगे भी पड़ी तो दिन में भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

दिनभर अलाव सेकते रहे नगर निगम के कर्मचारी
नगर निगम परिसर में अलग-अलग जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने महिला कर्मचारियों, बाबूओं और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग जगह पर अलाव जलाए थे। बृहस्पतिवार को ज्यादातर कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर अलाव सेकते रहे।

सेवा समिति जला रही है अलाव
सेवा समिति के कार्यालय मंत्री रामपाल ने बताया कि समिति की ओर से पुलिस चौकी खड़खड़ी, पुलिस बैरियर भीमगोडा, पुलिस चौकी हरकी पैड़ी, सब्जी मंडी, गंगा टाकीज, डाकघर बैरियर आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। क्षेत्रवासियों की शिकायत है कि हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी अलाव की लकड़ी उठाकर ले जाते हैैं। इसलिए गरीबों को अलाव का लाभ नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed