फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After CBSE Board Exam 2021 Uttarakhand Board 12th class exams will also be cancelled Soon

परीक्षा 2021: सीबीएसई के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी होगी रद्द, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

Tue, 01 Jun 2021 09:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की परिस्थिति को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार भी जल्द इस पर फैसला लेगी।

विज्ञापन
After CBSE Board Exam 2021 Uttarakhand Board 12th class exams will also be cancelled Soon
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उत्तराखंड में भी 12 वीं की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। देहरादून रीजन में 333 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह के मुताबिक 1100 स्कूलों के 87000 बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, लेकिन हालातों को देखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला ठीक है।

विज्ञापन


वहीं, अब उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं के बाद अब 12 वीं की परीक्षाएं भी रद्द होंगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक देश में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को लेकर जो निर्णय हुआ है। राज्य सरकार उस फैसले से बाहर नहीं हैं। परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा के संबंध में जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने के लिए मानक तय, इस आधार पर मिलेंगे नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की परिस्थिति को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार भी छात्र और शिक्षक हित में जो होगा जल्द ही उस पर निर्णय लेगी। उधर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में रामनगर बोर्ड से बहुविकल्पीय प्रश्न के आधार पर परीक्षा कराने के बारे में पूछा गया, लेकिन बोर्ड ने इस आधार पर परीक्षा कराने से इनकार कर दिया। शिक्षा सचिव ने कहा कि जब सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं, ऐसे में अब प्रदेश सरकार को निर्णय लेगा होगा कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होंगी या नहीं।

परीक्षा रद्द होने की यह होगी वजह 

1- उत्तराखंड बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें कोविड वैक्सीन नहीं लगी। 
2- कोविड की तीसरी लहर से बच्चों को कोरोना संक्रमित होने का खतरा।
3- कोविड कर्फ्यू के चलते स्कूल बंद हैं, हालांकि बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया गया, लेकिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। 

परीक्षा के लिए बने थे 1347 केंद्र 
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि परीक्षा के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 223 केंद्र संवेदनशील और 22 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed