फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After cases of jaundice in Pithoragarh Water of wells will be tested and chlorinated across Uttarakhand

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में पीलिया के मामलों के बाद प्रदेशभर में कुओं के पानी की होगी जांच और क्लोरीफिकेशन

Thu, 02 Mar 2023 03:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Mar 2023 03:44 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को राज्य के प्रत्येक स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत घर, पब्लिक वेलनेस सेंटर में जल आपूर्ति, वॉश बेसिन, शौचालय सुनिश्चित करने, प्रत्येक गांव में आपूर्ति किये जाने वाले जल की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के संबंध में फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को शीघ्र निस्तारण करने को कहा।

विज्ञापन
After cases of jaundice in Pithoragarh Water of wells will be tested and chlorinated across Uttarakhand
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिथौरागढ़ में पीलिया के मामले का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर के सभी कुओं के पानी की जांच करें और क्लोरीफिकेशन किया जाए। उन्होंने नालियों के बीच से गुजरने वाली पेयजल लाइनों की जांच के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को कहा कि वे जल जीवन मिशन के कार्यों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए हर हाल में मार्च 2024 से पहले इसे पूरा करें।

विज्ञापन

बुधवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को राज्य के प्रत्येक स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत घर, पब्लिक वेलनेस सेंटर में जल आपूर्ति, वॉश बेसिन, शौचालय सुनिश्चित करने, प्रत्येक गांव में आपूर्ति किये जाने वाले जल की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन

नालियों की पेयजल लाइनों की जांच

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के संबंध में फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने जिलों में जल जीवन मिशन की लगातार निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के शहरी क्षेत्रों में नालियों से गुजरने वाली पुरानी पाइपलाइन की जांच के भी निर्देश पेयजल विभाग एवं जल संस्थान को दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के संबंध में स्वीकृत डीपीआर और पूर्ण कार्यों के बीच अंतर नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसियों के कार्यों की भी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जल जीवन मिशन का 73.80 प्रतिशत काम पूरा

बैठक में सचिव पेयजल नितेश झा ने बताया कि जल जीवन मिशन के राज्य में 73.80 काम हो चुका है। इसके तहत 14,94,304 घरों तक पानी पहुंचाया जाना है। तीन जिलों में यह 90 से 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हर घर जल वाले कुल गांव 2546 हैं। राज्य में जल जीवन मिशन के तहत कुल अनुमोदित डीपीआर 16,337 हैं, जिनमें से 9771 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

जिनकी लागत 1058.29 करोड़ रुपये है। हर घर जल प्रमाणन के तहत कुल 2546 गांव दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 65 गांवों को प्रमाणित कर दिया गया है। प्रदेश में 15,029 ग्रामीण जल एवं स्वच्छता समिति बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से 15,024 समितियां बना दी गई हैं।

ये भी पढ़ें...LPG Price Hike: चूल्हे पर आलू उबाले, सिर पर सिलिंडर उठाकर किया विरोध, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड में आक्रोश

राज्य में 19,249 स्कूलों में शुद्ध जल आपूर्ति का लक्ष्य है, जिसमें से 19,118 स्कूलों में आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। कुल 16,473 आंगनबाड़ियों में जल आपूर्ति का लक्ष्य है, जिसमें से 16,407 आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed