फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Covid patient was found in Dehradun he had come for treatment of tuberculosis and spine related diseases

Dehradun: लंबे समय बाद दून में मिला कोविड का मरीज, क्षय रोग और स्पाइन संबंधित उपचार कराने के लिए था पहुंचा

Tue, 24 Sep 2024 09:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 09:05 AM IST
सार

क्षय रोग और स्पाइन की समस्या से पीड़ित उपचार के लिए पहुंचा तो उसमें कोविड की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Covid patient was found in Dehradun he had come for treatment of tuberculosis and spine related diseases
कोविड - फोटो : PTI

विस्तार

दून अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे 30 वर्षीय युवक में कोविड की पुष्टि हुई है। मरीज अपना क्षय रोग और स्पाइन संबंधित उपचार कराने के लिए पहुंचा था। उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो कोविड होने की बात सामने आई। इसके चलते उसको भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, 30 वर्षीय युवक क्षय रोग और अन्य बीमारियों की वजह से दून अस्पताल की ओपीडी में पहुंचा था। डॉक्टरों ने उसकी आरटीपीसीआर जांच भी कराई। इसमें युवक को कोविड होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने युवक को इमरजेंसी में भेज दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


दो महिलाएं मलेरिया पॉजिटिव मिली
दून अस्पताल में बुखार होने पर पहुंची दो महिलाओं की जांच कराई गई। जांच में उनकी डेंगू रिपोर्ट नेगेटिव तो मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दोनों महिलाओं का उपचार शुरू कर दिया गया है। एक महिला की उम्र 70 साल है और दूसरी महिला की उम्र 25 साल है। नोडल डॉ. अंकुर पांडेय ने कहा कि दोनों महिलाओं की हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि अभी तक अभी तक मलेरिया के कुल आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू के 18, इसके अलावा 52 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...नई पहल:  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने मांगा फीडबैक, छात्रों ने दिए अंक, 382 शिक्षक कसौटी पर फेल


अपने आस-पास रखें सफाई, पानी को जमा ना होने दें
डॉ. अंकुर पांडेय ने कहा कि मलेरिया गंदे पानी में होता है और डेंगू का मच्छर साफ पानी में। ऐसे में लोगों की जागरुकता उनको बीमारी से बचा सकती है। कहा कि अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। पानी बिल्कुल भी जमा ना होने दें।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed