फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After a dispute, the JCB driver hit the businessman on the head with a shovel

Dehradun News: विवाद के बाद जेसीबी चालक ने कारोबारी के सिर पर मारा बेलचा

Mon, 09 Sep 2024 04:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
After a dispute, the JCB driver hit the businessman on the head with a shovel
I
विज्ञापन

II- मौके पर साथियों के साथ भाई ने भी की मारपीट, दी धमकी
I
I

I
I- जेसीबी चालक का दावा- कारोबारी ने पहले की मारपीट
I
I कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ में सीमेंट ईंट कारोबारी और जेसीबी चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद मौके पर जेसीबी चालक का भाई और उसके साथी पहुंच गए। आरोप है कि जेसीबी चालक और उसके भाई ने साथियों के साथ कारोबारी से मारपीट की। इस बीच जेसीबी चालक ने कारोबारी के सिर पर बेलचा मार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
I
I
I
Iकोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि रविवार को लाइन जीवनगढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सीमेंट की ईंट बनाने वाले एक कारोबारी के सिर पर बेलचे से हुए वार के चलते गंभीर चोट आई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शांतिभंग करने पर लाइन जीवनगढ़ निवासी जेसीबी चालक सद्दाम और उसके भाई शौकीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

I
Iविवाद और मारपीट के दौरान घायल हुए लाइन जीवनगढ़ निवासी अरुण कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सद्दाम ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, पुलिस की पूछताछ के दौरान सद्दाम ने बताया कि अरुण कुमार शर्मा ने कार्य करने के लिए जेसीबी बुलाई थी। बताया कि जेसीबी में डीजल भरने को लेकर विवाद हुआ था। बताया कि अरुण कुमार शर्मा ने पहले मारपीट शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सद्दाम के खिलाफ बीएनएस के तहत खतरनाक हथियारों से हमला, बलवा, आपराधिक धमकी और गाली गलौज करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि शांतिभंग के मामले में दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की तहरीर और घटना को लेकर आरोपियों से मिली जानकारी की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। बताया कि जांच के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article