फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20: 15 साल, 300 मैच और हर मैच में शानदार ‘पारी’, पढ़िए इस अनोखे 'खिलाड़ी' की कहानी

Tue, 05 Jun 2018 06:54 AM IST
रुद्रेश आर्य, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश आर्य, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jun 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun unique player
t20

15 साल, 300 मैच और हर मैच में शानदार ‘पारी’। धर्मशाला का क्रिकेट मैदान हो या फिर चेन्नई का चेपक स्टेडियम। हर जगह उपस्थिति रहती है इस ‘खिलाड़ी‘ की। एक और बेहतरीन ‘पारी’ की उम्मीद में ये आ पहुंचे हैं देहरादून।


 

Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun unique player
t20
हम बात कर रहे हैं आगरा से आए बलवीर की, जो मैदान के बाहर के खिलाड़ी हैं। बलवीर एक फेस आर्टिस्ट हैं, जो क्रिकेट खेलने वाले हर देश के झंडा मिनटों में चेहरों पर उकेर देते हैं। इसके अलावा बलवीर झंडे और अन्य सामग्री भी दर्शकों को बेचते हैं। बड़े क्रिकेट मैचों में बलवीर सात से आठ हजार रुपये की कमाई आसानी से कर लेते हैं। अब उन्हें देहरादून से भी ऐसी ही उम्मीद है।

 
Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun unique player
t20
रविवार को दोपहर के दो बजे थे। चिलचिलाती धूप में सभी पसीना पोंछ रहे थे, लेकिन बलवीर उत्साह के साथ स्टेडियम के बाहर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दर्शकों की ओर नजरें गड़ाए देख रहे थे। एक हाथ में पेंट और ब्रुश थे तो दूसरे हाथ में झंडे एवं रिस्ट बैंड। वहां और लोग भी झंडे-टोपी आदि सामग्री बेच रहे थे, लेकिन बलवीर के अंदाज को देखते हुए हर कोई उन्हीं से सामान खरीद रहा था। बलवीर बताते हैं कि उनका खानदानी काम सेविंग ब्रुश बनाने का है। 15 साल पहले दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में हुए ऑस्ट्रेलिया और भारत के मैच ने उनकी किस्मत बदल दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun unique player
t20
बलवीर बताते हैं कि वह अपने एक दोस्त के साथ स्टेडियम के बाहर पहुंचे थे। वह भी फेस आर्टिस्ट था। उसे उस दिन लगभग चार हजार रुपये की आमदनी हुई। इसके बाद बलवीर ने भी इसी को अपनी कमाई का जरिया बनाने की ठान ली। फिर क्या था। क्या दिल्ली और क्या मुंबई... जहां भी मैच होते वह अपनी कला का हुनर दिखाने पहुंचने लगे। बलवीर ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को देहरादून में होने वाले मैच के बारे में पता चला था। इसके तत्काल बाद ही उन्होंने आगरा से पैसेंजर ट्रेन पकड़ी और शनिवार देर रात हरिद्वार आ पहुंचे। वहां से रविवार सुबह देहरादून पहुंच गए थे।
 
विज्ञापन
Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun unique player
t20
उन्होंने बताया कि अब तक वे 300 से ज्यादा क्रिकेट मैचों के दौरान सामग्री की बिक्री करने के साथ ही दर्शकों के चेहरों पर झंडे एवं नक्शे बना चुके हैं। हर मैच में उन्हें छह से आठ हजार रुपये की कमाई होती है। एक और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने आजतक कोई क्रिकेट मैच नहीं देखा। बलवीर ने बताया कि उनके दो भाई और यहां आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed