AFG vs IRE : अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत, एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को सात विकेट से हराया
देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच में अफगान टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की है। मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले रहमत शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सोमवार को रायपुर स्थित स्टेडियम में टेस्ट मैच के चौथा दिन का खेल शुरू हुआ। चौथे दिन अफगानिस्तान को जीत के लिए 118 रनों की दरकार थी और टीम के पास नौ विकेट बचे थे। इशनुल्लाह व रहमत शाह ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब ले गए।
इशनुल्लाह 65 रन पर नाबाद रहे
दोनों ने अपना अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि रहमत शाह 76 रन बनाकर आउट हो गए। मैच का विनिंग रन शहीदी ने चौका लगाकर किया। वहीं, इशनुल्लाह 65 रन पर नाबाद रहे।
पहली पारी
आयरलैंड - 172/10
अफगान - 314/10,
दूसरी पारी
आयरलैंड- 288/10
अफगान - 149/3