विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचे अफगानिस्तान के जजई, बनाया ये रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल 62 गेंदों में 162 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग मिली है। जजई टी-20 की विश्व रैंकिंग में 718 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं। यह जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट के जरिये दी है।
कुछ दिन पहले दून में खेले गए आयरलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने एक पारी में सबसे ज्यादा (162) रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही एक पारी में 278 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अफगानिस्तान की टीम के दर्ज हुआ था। जजई की इस पारी की बदौलत उन्हें अपने करियर का सबसे सुनहरा तोहफा मिला है।
वह अब विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर आ गए है। बता दें कि जजई ने अपनी पारी के दौरान 16 छक्के जड़े थे, जो कि किसी टी-20 में एक खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
विश्व रैंकिंग वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी देश अंक
बाबर आजम पाक 885
कोलिन मुनरो न्यूजीलैंड 825
ग्लेंन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 815
आरोन फिंस ऑस्ट्रेलिया 782
एविन लुइंस वेस्टइंडीज 751
लोकेश राहुल भारत 726
हजरतुल्लाह जजई अफगान 718