फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advisory issued to department for prevention of dengue in Uttarakhand order to work actively

Dengue Attack: उत्तराखंड में डेंगू की रोकथाम के लिए विभागों को एडवाइजरी जारी, सक्रिय होकर काम करने के निर्दश

Thu, 24 Apr 2025 10:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Apr 2025 10:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की गई।

विज्ञापन
Advisory issued to department for prevention of dengue in Uttarakhand order to work actively
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में डेंगू रोकथाम के लिए विभागों को एडवाइजरी जारी की गई। जिसमें विभागों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी से डेंगू को नियंत्रण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की गई। डेंगू का मच्छर साफ जमा हुए पानी में पनपता है। यदि समय रहते ऐसे स्थलों की पहचान कर ली जाए तो डेंगू को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन


डेंगू रोकथाम में शहरी विकास, नगर निगम, नगर पालिकाएं, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा, सूचना, आपदा प्रबंधन, सिंचाई, कृषि, महिला एवं बाल विकास, परिवहन, मौसम विभाग, पर्यटन, वन व पेयजल विभाग को आपसी समन्वय बना कर काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या: तकिया से मुंह दबाया, फिर चम्मच से गर्दन और सीने पर किए वार, तस्वीरें

सचिव ने कहा कि डेंगू मच्छर का लार्वा विशेषकर घरों के आसपास पानी जमा होने वाली जगहों पर पनपता है। उन्होंने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि अपने-अपने स्तर से सतर्कता व जागरूकता फैलाएं। डेंगू संभावित मच्छर जनित स्थलों की नियमित निगरानी करें।

समूह आधारित स्वच्छता अभियान और निगरानी
प्रदेश में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर जिले में डेंगू मच्छरों के लार्वा की पहचान कर उन्हें नष्ट कर रहे हैं। शहरी विकास विभाग की ओर से निर्माण स्थलों, पुराने टायरों, खाली प्लॉटों और पानी के जमा होने वाले स्थानों की सफाई की जा रही है। नगर निगम और ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें घरों और सार्वजनिक स्थानों से पानी के किसी भी प्रकार के संचय को रोकने पर जोर दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग छात्रों को करें जागरूक
शिक्षा विभाग को स्कूलों में डेंगू से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कहा गया। छात्र घर जाकर अपने परिवार को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देंगे। स्कूलों में विशेष रूप से सेहत और स्वच्छता पर आधारित पाठ्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे बच्चों के माध्यम से गांव और शहरों में व्यापक जागरूकता फैलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed