{"_id":"c6add7e21f9425fd416c775d423c5845","slug":"adventure-car-rally-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पीली सड़कों पर शुरू हुआ रोमांच का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पीली सड़कों पर शुरू हुआ रोमांच का सफर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पहाड़ की सर्पीली और पथरीली सड़कों पर रोमांच का सफर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विजेता को पांच लाख रुपए इनाम
सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को द्वितीय एडवेंचर कार रैली का पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने फ्लैग ऑफ किया। उद्घाटन अवसर पर पर्यटन मंत्री ने विजेता को पांच लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की। रैली में शामिल वाहनों का काफिला सोमवार सुबह दून से औली के लिए निकलेगा।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग और हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार की शाम नींबूवाला स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के पर्यटन भवन प्रांगण में कार्यक्रम फ्लैग ऑफ कार्यक्रम हुआ। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और मुख्य सचिव एन रविशंकर ने प्रतिभागियों को हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
चार दिवसीय रैली का पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने फ्लैग ऑफ कर औपचारिक उद्घाटन किया। रैली की पहली गाड़ी को फ्लैग ऑफ करने से पहले पर्यटन मंत्री ने उत्तराखंड की सर्पीली सड़कों से गुजर कर विजेता बनने वाले प्रतिभागी को पांच लाख रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
कहा कि दूसरे नंबर के प्रतिभागी को तीन लाख और तीसरे नंबर के प्रतिभागी को दो लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार, हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष विजय परमार, जसपाल चौहान, सुशील नौटियाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
35 टीमें दिखाएंगी दम
रैली में उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों की 35 टीमें करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगीं। इनके साथ ही 15 आधिकारिक टीमें भी रैली के साथ होंगी। 35 टीमों में से 8 टीमें उत्तराखंड की हैं, जिसमें महिला चालक भी शामिल हैं।
ये है रास्ता
2 फरवरी : 300 किलोमीटर सफर- देहरादून से देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग होते हुए औली।
3 फरवरी : 280 किलोमीटर- औली से कर्णप्रयाग, गैरसैंण, चौखुटिया होते हुए जिम कार्बेट पार्क रामनगर।
4 फरवरी : रामनगर से देहरादून, मसूरी और देहरादून में समापन।
विजेता जोड़ी को एक लाख
उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एडवेंचर कार रैली में करीब पांच टीमों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने पहले स्थान पर रहने वाले कपल्स को एक लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है।
‘परफेक्ट टाइमिंग’ पर पहुंचना होगा चुनौती
पहाड़ की सड़कों पर सोमवार सुबह से एडवेंचर कार रैली में शामिल कारें दौड़ना शुरू करेंगी। मगर खस्ताहाल सड़क पर परफेक्ट टाइमिंग पर चालकों के लिए चुनौती होगा। चालक की बढ़ती गति या फिर घटती गति टीम को जीत से दूर कर सकती है।
सुरक्षित उत्तराखंड के संदेश के साथ ही पर्यटकों को उत्तराखंड के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू हुई दूसरी एडवेंचर कार रैली का रूट अपेक्षाकृत अन्य हिमालयन कार रैली से कुछ छोटा है। मगर इस मार्ग पर भी जीत के लिए प्रतिभागियों को जोश के साथ दिमाग से काम लेना होगा।
खासकर गढ़वाल मंडल की सड़कों पर टाइम मैनेजमेंट के लिए प्रतिभागियों को पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। दरअसल, देहरादून से देवप्रयाग तक सड़क ठीक है, लेकिन देवप्रयाग से श्रीनगर के बीच का मार्ग बुरी तरह बदहाल है, जहां थोड़ी सी चूक जान आफत में ला सकती है।
वहीं कर्णप्रयाग जोशीमठ की ओर बढ़ने पर कई जगह सड़क खराब है। यह एडवेंचर कार रैली टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) पर आधारित है। इसमें प्रतिभागियों को निर्धारित स्पीड के साथ ही टाइम का भी ध्यान रखना पड़ेगा।
किसी भी मोड़ मिल सकते हैं टीसी
पर्वतीय रास्तों के बीच टाइम चेकर (टीसी) भी तय रूट के बीच में कहीं भी मिल सकते हैं। रैली के दौरान अलग-अलग दूरी को तय करने के लिए टाइम निर्धारित होता है। निर्धारित टाइम पर पहुंचने पर ही पूरे अंक हासिल होते हैं।
अगर टाइम से एक मिनट पहले पहुंचे तो भी अंक कट जाते हैं और देरी से पहुंचे तो भी अंक कटेंगे। इतना ही नहीं टीसी के पास तय समय से पहले या देरी से पहुंचने पर भी अंक कटते हैं। इस दौरान स्पीड भी निर्धारित कर दी जाती है।