फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adorable Massu (Mahashiv) deity of Dwar Khat after one

Dehradun News: प्रवास यात्रा समाप्त, मूल मंदिर लौटेंगे मस्सू देवता

Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Adorable Massu (Mahashiv) deity of Dwar Khat after one
Iबीते वर्ष 30 नवंबर से कंदाड़ गांव में थे विराजमानI
विज्ञापन


ब्लॉक के कंदाड़ गांव में एक साल के प्रवास के बाद द्वार खत के आराध्य मस्सू (महाशिव) देवता 14 दिसंबर को मंझगांव स्थित अपने मूल मंदिर में लौट जाएंगे। देवता के पुजारी कांतिराम जोशी, कृपाराम जोशी ने बताया कि देवता के एक साल की प्रवास यात्रा पूरी होने के बाद मूल मंदिर लौटने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



पुजारी ने बताया कि सभी ग्रामीण 13 दिसंबर को देवता को लाने के लिए कंदाड़ गांव जाएंगे। 14 दिसंबर को शुभ मुहूर्त में देवता की पालकी को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकला जाएगा। करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर देवता मंझगांव पहुंचेंगे। जहां विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और शुद्धिकरण के बाद देवता को प्राचीन मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन




बताते चलें कि खत द्वार के मंझगांव में विराजमान मस्सू देवता मोहना खत के कंदाड़ गांव के लोगों के आराध्य कुल देवता हैं। उनकी इच्छा से बीते वर्ष 30 नवंबर को एक साल की प्रवास यात्रा के लिए उनको कंदाड़ गांव लाया गया था। एक साल की प्रवास यात्रा पूरी होने के बाद देवता 14 दिसंबर को अपने मूल मंदिर मंझगांव लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंझगांव गांव के स्याणा श्यामदत्त जोशी, टीकम सिंह रावत, नारायण दत्त थपलियाल आदि ने बताया कि देवता इससे पूर्व वर्ष 1992 में 30 वर्ष बाद अपनी प्रवास यात्रा पर कंदाड़ गांव गए थे। उन्होंने बताया कि अगले 12 वर्ष बाद देवता एक साल की प्रवास यात्रा पर समोग गांव भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed