फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adorable Chhatradhari Chalda Maharaj will visit Sirmaur in

Dehradun News: पहली बार सिरमौर प्रवास के लिए जाएंगे छत्रधारी चालदा महाराज

Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Adorable Chhatradhari Chalda Maharaj will visit Sirmaur in
I- दसऊ गांव में विराजमान हैं चालदा महाराज
विज्ञापन

I

I- गवाली पश्मी गांव के लोगों के साथ बैठक कर तय होगा यात्रा और प्रवास का दिनI

सदैव चलायमान रहने वाले जौनसार बावर और हिमाचल प्रदेश के आराध्य छत्रधारी चालदा महाराज पहली बार प्रवास के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जाएंगे। एक साल तक गवाली पश्मी गांव में प्रवास करेंगे। गवाली पश्मी गांव के ग्रामीणों के साथ बैठककर यात्रा और प्रवास का दिन तय किया जाएगा।



छत्रधारी चालदा महासू देवता वर्तमान में पशगांव के दसऊ गांव स्थित भव्य मंदिर में विराजमान है। करीब 40 साल बाद एक मई 2023 को दसऊ प्रवास पर आए थे। इससे पूर्व देवता कोटी, मोहना और समाल्टा में एक-एक साल के प्रवास पर थे। अपने अगले प्रवास के लिए देवता ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गवाली पश्मी गांव को चुना है। देवता पहली बार सिरमौर जा रहे हैं।
विज्ञापन




चार महासू देवता के बजीर दीवान सिंह राणा ने बताया कि चालदा महासू के अगले प्रवास को लेकर 16 दिसंबर को उनकी अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें देवता ने सिरमौर के गवाली पश्मी गांव में जाने की इच्छा जताई। बताया कि यात्रा और देवता के प्रवास के लिए एक बैठक गवाली पश्मी गांव के लोगों के साथ प्रस्तावित है। इसमें यात्रा और प्रवास का दिन तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed