फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission on the remaining seats after CUET exam is done

Dehradun News: छात्रसंघ चुनाव से पहले शुरू होगा शक्ति प्रदर्शन का दौर

Mon, 09 Oct 2023 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Admission on the remaining seats after CUET exam is done
Iशक्ति प्रदर्शन के लिए रूपरेखा तैयार करने में जुटे छात्र नेताI
विज्ञापन




सीयूईटी परीक्षा के बाद बची सीटों पर मेरिट के आधार पर हुए प्रवेश के बाद लगभग सभी कॉलेज में 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। हालांकि, अभी भी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उधर, छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न छात्र संगठन तैयारी में जुट गए हैं। छात्र नेता शक्ति प्रदर्शन की रणनीति बनाने लगे हैं।
छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता कॉलेज में रैली, पोस्टर बैनर लगाने समेत छात्रों के मुद्दों पर काम करने की रणनीति बना रहे हैं। हालांकि, इससे पहले डीएवी कॉलेज में सत्यम ग्रुप से जुड़े छात्रों ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन कर अपना दमखम दिखाया है। जबकि, एबीवीपी, एनएसयूआई, और आर्यन ग्रुप से जुड़े छात्र नेता चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। छात्र नेताओं का कहना है 20 से 25 अक्तूबर के बीच चुनाव की घोषणा होने के आसार हैं। इससे पहले शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



Iछात्रसंघ चुनाव का सभी को बेसब्री से इंतजार है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए छात्रों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाएगी। II- नितिन चौहान, छात्रसंघ महासचिव, एसजीआरआर पीजी कॉलेजI
विज्ञापन
विज्ञापन

I I
Iछात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों में उत्साह होता है। संगठन भी पूरे साल भर मेहनत करते हैं। शक्ति प्रदर्शन का मकसद छात्रों को जोड़ना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत रणनीति बनाना होता है। II- प्रकाश नेगी, जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई, परवादून I
I
I

Iछात्रसंघ चुनाव छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए होते हैं। लोकतंत्र के इस पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए शक्ति प्रदर्शन के लिए संगठन तैयारी कर रहा है। अब सिर्फ चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। IIऋषभ रावत, प्रदेश सह मंत्री, एबीवीपीI




Iएनएसयूआई ने फूंका श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति का पुतलाI

छात्रसंघ चुनाव के लिए श्रीदेव सुमन विवि की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके विरोध में सोमवार को एनएसयूआई इकाई ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने जमकर नारेबाजी कर प्राचार्या के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजकर फैसला वापस लेने की मांग की। एनएसयूआई के छात्र नेता सक्षम ने मांग करते हुए कहा, लिंगदोह समिति के नियमों के अनुसार ही चुनाव कराए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में शशांक सिंह, नंदन गौनिया, पवन मैंदोली, नासिर, जयदीप, चेतन, श्रेया, दीपशिखा, कनिष्क, अंकित, आर्यन, कृष्णकांत, राहुल, भूमिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article