फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration demolished gangster residence in Dehradun Mehuwala Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: प्रशासन ने गैंगस्टर के आवास पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सरकारी भूमि पर किया था अतिक्रमण

Sat, 03 Jun 2023 04:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया था। आज प्रशासन ने उसके आवास पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Administration demolished gangster residence in Dehradun Mehuwala Uttarakhand news in hindi
गैंगस्टर के आवास पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैंगस्टर के केस में एक साल से फरार शातिर को  कुछ दिन पहले वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज शनिवार को गैंगस्टर के देहरादून स्थित मेहूवाला तूतोवाला में बने आवास का ध्वस्तीकरण किया गया। कई थानों में गैंगस्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसके मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेजी गई थी। जिसके बाद आज प्रशासन ने जेसीबी से आवास ध्वस्त कर दिया। बता दें, डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने कार्यालय में मामले को लेकर कुछ समय पहले प्रेस वार्ता की थी। उन्होंने बताया था कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाए पुलिस के पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद वसंत विहार पुलिस को पता लगा कि वह झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वहां से वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है। शनिवार को उनके मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed