फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   adjusted teachers of the state have received relief from the High Court.

उत्तराखंड: 3652 शिक्षकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला

Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
adjusted teachers of the state have received relief from the High Court.
प्रदेश के 3652 समायोजित टीचरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इन टीचरों को सातवें वेतनमान और वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को 28 दिन में यह लाभ दिए जाने के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड समायोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित द्विवेदी की याचिका पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


 प्रदेश में 3652 शिक्षामित्रों को वर्ष 2015 में शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित किया गया था, लेकिन इन टीचरों को विभाग की ओर से न तो वेतन वृद्धि न ही सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा था। उत्तराखंड समायोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित द्विवेदी की ओर से इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई।
विज्ञापन


याचिका पर न्यायाधीश राजीव शर्मा की ओर से यह आदेश दिए गए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित द्विवेदी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को वेतन वृद्धि का लाभ न देकर विभाग की ओर से अनदेखी की जा रही थी। शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन के बावजूद उन्हें इस लाभ से वंचित रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed